Kohramlive : घर से निकले और रास्ते में बारिश हो गई। कई बार ऐसा होता है जब बेमौसम बारिश या आंधी की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वैसे तो लोग आसमान देखकर अंदाजा लगाते हैं कि बारिश होगी या नहीं लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको बताएंगे की मौसम पर तुरंत अपडेट कैसे मिलेगा। हालांकि, मार्केट में कई ऐप मौजूद हैं जो मौसम के बारे में पल-पल की जानकारी देते हैं। आप बारिश, ओले, तूफान आदि का सीधे फोन से पता लगा सकते हैं। ये ऐप मौजूदा मौसम के अलावा आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा इसकी भी जानकारी देते हैं। हालांकि, अच्छे ऐप के बिना मौसम की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। इसलिए हम वेदर फोरकॉस्ट के लिए चुनिंदा ऐप लेकर आए हैं। कई स्मार्टफोन कंपनियां फोन में पहले से वेदर ऐप इंस्टॉल करके रखती हैं। यानी आपको अलग से वेदर ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अगर आप चाहें तो अलग से भी ऐप डाउनोड कर सकते हैं। आइए कुछ पॉपुलर ऐप देखते हैं जो मौसम का हाल बताने के लिए काफी ज्यादा इस्तेमाल होते हैं।
मौसम का मिजाज बताने वाले पॉपुलर ऐप
- MAUSAM: इस ऐप को भारतीय मौसम विभाग (IMD) और अर्थ साइंसेज मिनिस्ट्री (MoES) ने मिलकर बनाया है. MAUSAM देश में मौसम की सबसे ज्यादा सटीक जानकारी देने वाला ऐप है। IMD की वेबसाइट की तुलना में इस ऐप को काफी बेहतर माना जाता है। इसके जरिए फोन पर ही आपको रडार इमेज और अलर्ट मिल जाएंगे।
- Skymet Weather: स्काइमेट एक और ऐप है जिसपर लोग काफी ज्यादा विश्वास करते हैं। ये एक ‘मेड इन इंडिया’ ऐप है और मौसम का हाल बताने के लिए बढ़िया टूल है। स्काइमेट देश के 7,000 से ज्यादा ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन के नटवर्क और सैटेलाइट इमेजरी के जरिए मौसम की जानकारी देता है।
- AccuWeather: स्मार्टफोन यूजर्स इस ऐप का भी काफी इस्तेमाल करते हैं। इंडियन शहरों के मौसम की भविष्यवाणी के लिए ये ऐप काफी शानदार है। यहां आपको पल-पल की खबर मिलती रहती है। इसके अलावा मौसम से जुड़ी वॉर्निंग भी जारी की जाती है। इस ऐप से लोग अपने आसपास का टेंपरेचर भी देख सकते हैं।
- The Weather Channel: द वेदर चैनल भी एक पॉपुल वेदर ऐप है. एपल आईफोन में इस ऐप से ही मौसम की जानकारी दी जाती है। इस ऐप को IBM ने डेवलप किया है। यहां से आपको बिजली गरजने या दूसरी चीजों के रियल-टाइम अलर्ट भी मिल जाएंगे। इसके अलावा एयर क्वालिटी अलर्ट जैसी जानकारी भी मिल जाएगी।
- Weather & Radar : यह एप भी बहुत अच्छा है। इसके द्वारा हमें लाइव सेटेलाइट इमेज, राडार मैप, विंड की स्थिति, तथा लाइव लाइटनिंग की स्थिति के बारे में पता चल जाता है।
इसे भी पढ़ें :ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें : 20 ट्रेनें हुई रद्द, 65 के बदले रूट
इसे भी पढ़ें : मई में 12 दिन बैंक बंद, किस दिन रहेगी छुट्टी, जानें…
इसे भी पढ़ें :जून में इतने बढ़ जाएंगे बिजली के रेट…देखें
इसे भी पढ़ें :अगले 2 दिनों के लिए Go First की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ LPG सिलेंडर…देखें रेट
इसे भी पढ़ें :वित्त मंत्री ने बैंकों को लेकर जारी की नई गाइडलाइन








