spot_img

कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! कच्‍चे तेल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली :  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से लोगों को राहत देने की तैयारी में है केंद्र सरकार। इसको लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने मंगलवार को एक अहम बैठक की। बैठक में एक महत्‍वपूर्ण फैसला लिया गया, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आने की संभावना है।

केंद्र सरकार अपने सामरिक भंडार से 50 लाख बैरल कच्चा तेल (crude oil) जारी करेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट लाने के लिए अमेरिका, चीन व जापान समेत कई बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश इसी तरह का कदम उठा रहे हैं।

यह पहला मौका होगा, जब भारत अपने सुरक्षित व सामरिक तेल भंडार से कच्चा तेल बाजार में जारी करेगा। चूंकि तेल उत्पादक देशों का संगठन ‘ओपेक’ उत्पादन बढ़ाकर दामों में कमी लाने को तैयार नहीं हो रहा है, इसलिए भारत समेत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों ने यह तरीका निकाला है।

भारत के पूर्वी व पश्चिमी तट पर कच्चे तेल के भूमिगत भंडार हैं। इनमें 53.30 लाख टन या करीब 380 लाख बैरल कच्चा तेल आपात व सामरिक दृष्टि से सुरक्षित रखा गया है। सरकार ने मंगलवार को बताया कि इसमें से करीब 50 लाख बैरल कच्चा तेल बाजार में बेचने के लिए रिफाइनरियों को जारी किया जाएगा।

Read More : कानून का रखवाला ही निकला कातिल, देखें वीडियो

Read More : BREAKING : जेल के अंदर मर्डर, गुस्‍साये घरवाले क्‍या बोल गये, देखें…

Read More : नाज था, नाज रहेगा, वीर चक्र का मेडल लगा सीने पर, देखें वीडियो…

Read More : पुलिस के हत्‍थे चढ़ा बड़का अफीम तस्‍कर, साधु का वेश बनाकर पुलिस को दे रहा था चकमा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...