Kohramlive Desk : जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशक अहमदाबाद की टीम ने यूपी में कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घरों से 196 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे। इस मामले में डीजीजीआई ने अब जैन पर टैक्स अधिरोपित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में अब पीयूष जैन को 496 करोड़ रुपए टैक्स का नोटिस दिया गया है। डीजीजीआई के अधिकारियों ने स्पेशल सीजेएम श्रद्धा त्रिपाठी की कोर्ट में यह जानकारी साझा की है।
21 दिसंबर को कोर्ट में होगी अगली सुनवाई
डीजीजीआई और डीआरआई यानी डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के अधिकारी इस बाबत कोर्ट में गवाही देने पहुंचे, लेकिन बचाव पक्ष की आपत्ति के चलते उनकी गवाही नहीं हो सकी। इस मामले में अब 21 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। दरअसल, कानपुर के आनंदपुरी निवासी कारोबारी पीयूष जैन पर 196 करोड़ रुपए नगद और 23 किलोग्राम विदेशी सोना मामले में दो अलग-अलग मामले विचाराधीन हैं।
इसे भी पढ़ें : ख्वाहिश हुई पूरी, जुड़वा बहनें बनी जुड़वा भाइयों की दुल्हन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जमीन हड़पने की खातिर पड़ोसी कर गया बड़ा भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap








