Kohramlive: ‘लोग भगवान ढूंढते हैं मैं शैतान को ढूंढ रहा हूं’, मामा मारीच की नगरी में फंस गए ना’ ये डायलॉग टीजर है बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर की अपकमिंग फिल्म मारीच (Maarrich) का टीजर। तुषार ने मंगलवार को अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म मारीच का टीजर पोस्ट किया है। इस टीजर के साथ उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी शेयर की है। बता दें बतौर प्रोड्यूसर ये तुषार कपूर की दूसरी फिल्म है और इस फिल्म में वह अभिनय भी कर रहे हैं। तुषार ने मंगलवार को फिल्म की रिलीज डेट ही घोषणा कर बताया है कि ये फिल्म 9 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Caution ⚠️ you are about to get tangled in the world of #Maarrich 🔪
Catch the evil!
Trailer coming soon! In cinemas on 9th December 2022.
World of Maarrich, starring #NaseeruddinShah and Myself. A film by @tussharEH, written and directed by #DhruvLather pic.twitter.com/dr42gZqPS8— Tusshar (@TusshKapoor) September 13, 2022
पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं तुषार कपूर
लंबे अरसे बाद तुषार नसीरुद्दीन के साथ फिल्म में दिखने वाले हैं। इस फिल्म के जारी टीजर का डायलॉग भी इस फिल्म के हॉरर कंटेंट की ओर इशारा करता है। यही नहीं फिल्म की टैगलाइन- catch the evil से पता चलता है कि तुषार एक बार फिर शैतानी दुनिया के रहस्यों से दर्शकों को रोमांचित करते नजर आएंगे। तुषार कपूर फिल्म मारीच में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन ध्रुव लाठेर कर रहे हैं। इसके अलावा बेहतरीन एक्टर नसीरुद्दीन शाह भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे।
9 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी तुषार कपूर की मारीच
मारीच की घोषणा पिछले साल जनवरी में की गई थी। बतौर प्रोड्यूसर तुषार कपूर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले, उन्होंने अपने बैनर तुषार एंटरटेनमेंट हाउस के तहत अक्षय कुमार लक्ष्मी स्टारर को प्रोड्यूस किया है। मारीच के बारे में बात करते हुए तुषार ने कहा, ‘यह फिल्म कई कारणों से मेरे दिल के बहुत करीब है। एक निर्माता के रूप में लक्ष्मी के बाद मारीच मेरी दूसरी फिल्म है और मैं बहुत लंबे समय के बाद नसीरुद्दीन शाह साहब के साथ फिर से जुड़ने जा रहा हूं।’
मेरा नया रूप दर्शकों का पसंद आएगा
इस हॉरर फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। तुषार ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर कहा- ‘फिल्म ने मुझे एक एक्टर के तौर पर कई स्तरों पर चुनौती दी है। ये किरदार काफी चैलेंजिंग है क्योंकि यह उस काम से बहुत अलग है जिससे मैं पहले जुड़ा रहा हूं, मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा यह नया रूप पसंद आएगा। 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए मारीच को लाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हैं।
इसे भी पढ़ें : पुरानी अदावत को लेकर गरमाया था कांके : पुलिस
इसे भी पढ़ें : अपने प्यार को पाने की खातिर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : तलाक, तलाक, तलाक… सुनें आदिफा की दर्द भरी दास्तां






