Kohramlive : PPF Scheme पर लोगों को धमाकेदार रिटर्न मिलेगा । जी हां, सरकार की ओर से लोगों के फायदे के लिए कई स्कीम चलाई जा रही है। PPF स्कीम में निवेशकों को निवेश करने का भी मौका मिलता है। अगर आप भी PPF में पैसा इंवेस्ट करना चाहते है तो लगा सकते है। आपको बता दें कि PPF एक सेविंग स्कीम है, जिसमें 15 साल के लिए इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। 15 साल की अवधि के बाद ही खाते की मैच्योरिटी होगी। लेकिन अगर किसी कारण आपको मैच्योरिटी से पहले किसी को पीपीएफ अकाउंट से अमाउंट निकालना है तो कुछ शर्तों के साथ लोगों को इसकी सुविधा भी मिलती है। PPF पर लोगों को ब्याज मिलता है। सरकार इस स्कीम की गारंटी भी देती है। जिससे कोई खतरा नहीं रहता। वहीं आपको बता दें कि हर तीन महीने में इस अकाउंट में दिए जाने वाले ब्याज दर की समीक्षा की जाती है और जरूरत पड़ने पर ब्याज दर में बदलाव भी किया जा सकता है। फिलहाल पीपीएफ अकाउंट में 7.1 फीसदी सालाना के आधार पर ब्याज मुहैया करवाया जा रहा है। लोग अपने पैसों को इस खाते में इंवेस्ट कर वर्तमान में इस दर के हिसाब से ब्याज हासिल कर सकते हैं। वहीं अगर सरकार समीक्षा करके ब्याज दर में बदलाव करती है तो लोगों को बदली हुई ब्याज दर के आधार पर ब्याज हासिल होगा।
पीपीएफ मैच्योरिटी
इसके साथ ही लोगों को पीपीएफ अकाउंट में एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा करने होंगे। तभी खाता सही तरीके से चल पाएगा। अगर कोई किसी वित्त वर्ष में 500 रुपये भी पीपीएफ अकाउंट में जमा नहीं कर पाता है तो खाता डोरमेंट हो जाएगा। वहीं पीपीएफ अकाउंट में जमा पैसे और मैच्योरिटी पर प्राप्त पैसों पर टैक्स नहीं लगता।
इसे भी पढ़ें :एक्शन में RBI, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द
इसे भी पढ़ें :RBI ने इन 4 बैंकों पर ठोका लाखों का जुर्माना, आपका अकाउंट तो…
इसे भी पढ़ें :रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया में मिला बड़ा सम्मान, राजदूत ने कहा…
इसे भी पढ़ें :LIC Policy रखने वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :ICICI Bank इंवेस्टर्स को देगा सौगात, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें रेट लिस्ट
इसे भी पढ़ें :PNB के करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट जारी, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :SBI ग्राहकों के लिए शुरू होगी नई सुविधा, देखें…
इसे भी पढ़ें :30 जून तक पैन-आधार कार्ड वाले कर लें यह काम, वरना…
इसे भी पढ़ें :Axis बैंक में FD है तो पढ़ लें यह जरूरी खबर












