spot_img
spot_img
spot_img

30 जून तक पैन-आधार कार्ड वाले कर लें यह काम, वरना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : पैन और आधारकार्ड वाले ध्यान दें। अगर अभी तक आपने अपने पैन और आधार को लिंक नहीं कराया है तो जल्द से जल्द करा लें नहीं तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने पैन और आधारकार्ड को लिंक करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलिज में कहा गया है कि टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए पैन के साथ आधार को लिंक करने की डेडलाइन को 31 मार्च 2023 से बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया गया है। इसके बाद टैक्सपेयर्स बगैर किसी परेशानी के पैन के साथ आधार को लिंक कर सकते हैं। इऩकम टैक्स के कानून 1961 के तहत एक जुलाई 2017 तक जिस भी व्यक्ति को पैन अलॉट किया गया है और आधार नंबर पाने का हकदार है उसे तय फीस का भुगतान कर टैक्स अथॉरिटी के साथ 31 मार्च 2023 तक आधार नंबर को साझा करना जरुरी था।

छवि

 

ऐसा ना करने पर एक अप्रैल 2023 से टैक्सपेयर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाती और ज्यादा जुर्माना देना पड़ता। लेकिन अब समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया गया है। इस नए डेडलाइन तक भी कोई पैन कार्ड धारक आधार को लिंक नहीं करता है तो पैन कार्ड अनऑपरेटिव हो जाएगा और उसे खामियाजा भी भुगतना होगा। इस कार्रवाई के तहत ऐसे पैन वाले टैक्सपेयर्स को रिफंड नहीं दिया जाएगा। जिस अवधि तक पैन अनऑपरेटिव रहेगी उस अवधि के लिए रिफंड पर ब्याज नहीं दिया जाएगा। ऐसे टैक्सपेयर्स से ज्यादा टीडीएस और टीसीएस वसूला जाएगा। पैन के साथ आधार को लिंक करने और 1,000 रुपये के भुगतान किए जाने के बाद 30 दिनों में पैन फिर से ऑपरेटिव किया जाएगा।

जिन लोगों को पैन-आधार लिंक किए जाने से छूट मिली हुई है उनपर ये कार्रवाई नहीं की जाएगी और ना ये नतीजा भुगतना पड़ेगा। इस कैटगरी में वे लोग आते हैं जो खास राज्यों में रहते हैं, एक्ट के तहत नॉन रेसिडेंट हैं। साथ ही वे लोग जो भारतीय नागरिक नहीं हैं और बीते वर्ष तक 80 साल से ज्यादा आयु के हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें :खाने का तेल हुआ सस्ता!

इसे भी पढ़ें :Axis बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, बढ़ाई FD की ब्याज दरें

इसे भी पढ़ें : HDFC मर्जर पर ग्राहकों के ल‍िए बड़ा अपडेट…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :महंगा हुआ सुधा दूध, देखें रेट लिस्ट

इसे भी पढ़ें :Reliance ने फिर बना दिया प्रॉफिट कमाने का रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें :Reliance Jio ने जारी किए चौथी तिमाही के नतीजे

इसे भी पढ़ें :FD कराने वाले पढ़ लें यह खबर, बैंक दे रहा ऑफर

इसे भी पढ़ें :सरकार की इस स्कीम में अब 31 मार्च 2024 तक मिलेंगे 50,000 रुपये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...