Gumla (Hariom Sudhanshu) : उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के बागी अमरजीत से आज खून का बदला खून से ले लिया गया। उग्रवादियों ने पूरे परिवार को घेर लिया। तीन साल की उसकी मासूम बेटी अन्नया और पत्नी नेहा नीति लकड़ा को गोलियों से भून डाला। वहीं अमरजीत के पीठ में गोली लगी है। उसका बेटा अनुज लकड़ा भी जख्मी है। अमरजीत ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बीते साल 30 अक्टूबर को जेजेएमपी के कमांडर सुकरा उरांव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वहीं उसके हथियार और लेवी के पैसे उससे लूट लिये गये थे। तब संगठन ने अपने साथी सुकरा की हत्या का जिम्मेदार अमरजीत को ठहराया था। तब से ही अमरजीत भागा-भागा फिर रहा था।
हालांकि जेजेएमपी के प्रवक्ता ने कर्मवीर ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात से साफ इनकार किया है। उसका कहना है जेजेएमपी बच्चे और महिला की हत्या नहीं करता । इस कांड में जेजेएसएस का हाथ है । उग्रवादियों के दो गुटों के बीच लड़ाई का नतीजा है यह दोहरा हत्याकांड। यह सनसनीखेज वारदात गुमला के जनवल गांव के कंचन मोड़ के पास हुई। एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मारे जाने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खौफजदा लोग खामोश हैं। इलाके में सन्नाटा पसरा है। वहीं पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है। आशंका है कि आपसी रंजिश को लेकर होने वाला खून खराबा अभी थमने वाला नहीं।
इसे भी पढ़ें : 407 से टकराई बाइक, देखें क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धरती में समा गया पूरा किचन, धनबाद में भू-धंसान की खौफनाक तस्वीर
इसे भी पढ़ें : छपरा में ज्वेलरी दुकान में डाका, ऐसे लूट ले गये 1 करोड़ के गहने, देखें…
इसे भी पढ़ें : गंदा धंधा वाली की बात सुन पुलिस हैरान, रिहायशी होटल में…
इसे भी पढ़ें : बार में चल रहा था अश्लील…पुलिस के पहुंचते ही…
इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस रखना है जरूरी, वरना 1 अप्रैल से बंद हो जाएगा खाता
इसे भी पढ़ें : बम के धमाकों से गूंजा श्रीकृष्ण नगर, 5 जिंदा बम भी मिले
इसे भी पढ़ें : फ्री डीजल लूटने के लिए सड़क पर टूट पड़े लोग…देखें…












