Bihar : बिहार के एक सांसद का ड्राइवर रामा दिल्ली में तहलका मचा गया। ड्राइवर रामाचल अपनी लग्जरी डिस्कवरी कार से एक टैक्सी चालक को करीब ढाई किलोमीटर तक घसीटता ले गया। गनीमत यह रही कि कार चालक चेतन कार की बोनट पर लटका रहा, वहीं ड्राइवर रामा बहुत तेज रफ्तार में अपनी गाड़ी को भगाता रहा। राहगीरों ने यह भयानक दृश्य देखा तो वीडियो बना उसे वायरल कर दिया। यह सबकुछ दक्षिण-पूर्व दिल्ली के आश्रम से निजामुद्दीन के बीच रविवार देर रात को हुआ। हजरत निजामुद्दीन के पास मौजूद PCR ने एक युवक को कार के बोनट पर लटका देखा तो कार का पीछा करना शुरू किया। जाकिर हुसैन मार्ग के पास ड्राइवर रामा को जबरन रोका गया। वहीं कार के बोनट पर लटके युवक को सही-सलामत नीचे उतारा गया। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी टैक्सी में उसने कई बार पीछे से टक्कर मारी। आश्रम के पास एतराज जताने पर वो भागने लगा। प्रतिरोध करने पर उसे कुचलने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने उसने कार के बोनट पर लटककर अपनी जान बचा ली।
#WATCH | Delhi: At around 11 pm last night, a car coming from Ashram Chowk to Nizamuddin Dargah drove for around 2-3 kilometres with a person hanging on the bonnet. pic.twitter.com/54dOCqxWTh
— ANI (@ANI) May 1, 2023










