कोहराम लाइव डेस्क : चीन में सोने की एक खदान में 11 लोग जमीन के 2 हजार फीट नीचे 14 दिनों से फंसे हुए थे। 24 जनवरी को सभी को बाहर निकाल लिया गया है। चीनी टीवी चैनल सीसीटीवी की रिपोर्ट में दिखाया गया है कि खदान में फंसे लोगों को आंखों पर काली पट्टियां बांधकर बाहर निकाला गया।
इसे भी पढ़ें : …और इतना कहते ही पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट
लोगों ने तुरंत मांगी थी मदद
उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी को चीन के किक्सिया में स्थित सोने की खदान में विस्फोट हुआ था, जिसके बाद 11 लोग खदान में ही फंस गए थे। उनके बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया था। एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।
14 दिनों तक फंसे रहने की वजह से लोग काफी कमजोर हो गए थे। रेस्क्यू टीम की ओर से पेपर-पेन भेजे जाने के बाद फंसे हुए लोगों ने हाथ से एक नोट लिखकर बताया था कि वे जीवित हैं। लोगों ने तुरंत मदद की मांग की थी और कहा था कि कई लोगों की हालत खराब हो रही है।
इसे भी पढ़ें : वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस ने ये क्या कर डाला…(देखें वीडियो)
निकालने में लगे थे 600 रेस्क्यू वर्कर्स
रिपोर्ट के अनुसार, 11 लोगों को बाहर निकालने के लिए 600 रेस्क्यू वर्कर्स काम कर रहे थे। अपने नोट में फंसे हुए लोगों ने बताया था कि करीब एक दर्जन लोग जीवित हैं और उन्हें दवाइयां, मेडिकल टेप और कई अन्य सामानों की सख्त जरूरत है।








