spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा में भड़के लोग, दुखी बहन ने खुद को ज*लाने का किया प्रयास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa (Rajeev Singh) :  मारे गये कमल देव गिरी के परिवार, समर्थक और पुलिस के बीच मारपीट होने के बाद माहौल गरमा गया। हाथापाई के बाद मारे गये कमल देव गिरी की बहन अपने बदन पर मिट्टी तेल छिड़क खुद को जलाने को बेताब हो गई। इल्जाम है कि बहन को सदर थानेदार निरंजन तिवारी ने पहले रोका, टोका और फिर हाथ उठा दिया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। चक्रधरपुर से शुरू हुआ बवाल आज चाईबासा तक पहुंच गया। आक्रोशित लोग DC आवास के बाहर धरना पर बैठ गये। आक्रोशित लोग बहुचर्चित गिरी हत्याकांड की CBI जांच कराने और गिरफ्तार अपराधियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सदर SDO सशिंद्र बड़ाइक और SDPO दिलीप खलखो आक्रोशित लोगों को समझाया-बुझाया, पर वे नहीं माने। ऋषि आवास पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोग मौके पर DC और SP को बुलाने की मांग पर अड़ गये। बाद में मारे गये कमल देव की बहन और परिवार के कुछ अन्य लोग समाहरणालय में जाकर DC अनन्य मित्तल से मिले। परिजनों ने अपराधियों का नार्को टेस्ट कराने और सदर के थानेदार निरंजन तिवारी को दंडित करने की मांग रखी। DC द्वारा उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उनकी मांगों पर जरूर पहल की जायेगी।

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार आज जिला मुख्यालय में सदर अनुमंडल कार्यालय के बाहर लोग धरना पर बैठे थे। शाम 5 बजे के करीब लोग मौके पर DC और SP को बुलाने की मांग पर अड़ गये। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। अचानक, धरना पर बैठे लोग सड़क पर आ गये, ताकि वो बातचीत सुन सके। रोड जाम हो गया। रोड जाम देख वहां मौजूद सदर थानेदार निरंजन तिवारी एक टोटो को वहां से हटाने को कहा, टोटो जैसे ही आगे बढ़ा, इसका विरोध किया गया। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई। इल्जाम है कि भीड़ में शामिल कुछ लोग पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे SDO सशिंद्र बड़ाइक और SDPO दिलीप खलको आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। बाद में DC द्वारा आश्वासन मिलने के बाद लोग हटे।

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के 3 साल पूरे होने पर क्या बोल गये CM सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा इनकाउंटर में ईनामी सब जोनल कमांडर ढेर, मिले इतने IED कि…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...