spot_img

राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने तीन युवकों को मा*री गोली, मचा तहलका… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के इटकी में बेखौफ अपराधियों ने सरेराह तीन युवकों पर गोलियों की बौछार कर दी। गोलियां दीपक सिंह, भोमा सिंह एवं नरेश महतो को लगी है। अलग-अलग बाइक पर आये छह बदमाशों ने आज शाम 7 बजे के करीब इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। भागते शूटरों को स्थानीय कुछ लोगों ने दौड़ाया भी, पर कोई पकड़ा नहीं जा सका। बेतरह जख्मी दीपक, भोमा और नरेश को रांची के जसलोक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दीपक और नरेश को पेट के पास और भोमा को चेहरे में गोलियां लगने की बातें सामने आई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में दहशत है। खौफजदा कुछ लोगों ने कहा कि इटकी में गुंडों-बदमाशों में अब कोई डर-भय नहीं रह गया। कुछ रोज पहले एक नाबालिग से गैंगरेप किया गया। घटना के बाद इलाके में तहलका मच गया। धड़ाधड़ हाट, बाजार और दुकानें बंद होने लगी। घटना की फैली खबर के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे हैरत की बात यह है कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है, पर बेखौफ अपराधी कांड कर अपना दुस्साहस जता गये। जख्मी दीपक सिंह शिव सेना से जुड़ा है।

घटना के संंबंध में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इटकी के गड़गांव में रहने वाले दबंग दीपक सिंह और भोमा सिंह और नरेश गड़गांव चौक के पास एक होटल के बाहर बैठे हुये थे। तभी, अलग-अलग तीन बाइक पर सवार छह अपराधी वहां पहुंचे। इसके बाद दीपक, भोमा और नरेश को टारगेट कर गोलियों की बौछार कर दी। अंधाधुंध फायरिंग के बाद स्थानीय कुछ लोगों अपराधियों की तरफ लपके, पर लोगों को आता देख सभी शूटर भाग निकले। वारदात के बाद मौके पर जुटे लोगों में कानाफुसी शुरू हो गई। जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें सामने आ रही थी। गोली किसने और क्यों मारी गई, इसका खुलासा अभी पुलिस नहीं कर पाई है। रूरल SP, बेड़ो DSP सहित कई थानों की पुलिस जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के गवर्नर

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन इलाकों में आज बारिश… जानें

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले देख ले यह ट्रैफिक रूट…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन इलाकों में आज बारिश… जानें

इसे भी पढ़ें :बालू को लेकर DC ने सुनाया यह फरमान…

इसे भी पढ़ें :मां छिन्नमस्तिका मंदिर का अद्भुत नजारा, गजब की आस्था… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :ब्रेक नहीं लग रहा, अब क्या करें भईया… और फिर

इसे भी पढ़ें :खुदा का शुक्र है कि तीन स्कूली बच्चे बच गये, वैन खाक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर आया नया अपडेट, जानें…

इसे भी पढ़ें : वैष्णो देवी का अद्भुत नजारा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जागो मां जागो : दुर्गा पूजा पर कोहराम लाइव की विशेष पेशकश

इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें

इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

spot_img

Related articles:

बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

Bihar : पश्चिम चंपारण के बेतिया में अप्रैल महीने...

CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला...

उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक 'X'...

तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

Kohramlive : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना ने...