RANCHI : रांची जिला के बुंडू स्थित जिला परिषद प्रांगण में बुधवार को ब्लाइंड मिशन प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। अमेरिका के प्रसिद्ध डॉक्टर सुशांत सिन्हा एवं झारखंड आई बैंक अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर (बिहार आई बैंक ट्रस्ट द्वारा संचालित) के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय स्वर्णलता सिन्हा की पुण्य स्मृति में यह आयोजन हुआ। आयोजक मंडल के सदस्य रोहित सिन्हा ने बताया कि आधुनिक मशीनों से नेत्र रोग से पीड़ित लोगों की जांच की गई। शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। 48 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया।

मोतियाबिंद सर्जरी के लिए कई मरीजों को लाया गया बिहार आई बैंक
इस जांच शिविर में जिन मरीजों को मोतियाबिंद सर्जरी की आवश्यकता हुई,उन्हें निशुल्क बस द्वारा रांची बरियातू स्थित ‘बिहार आई बैंक’ ले जाया गया। मरीजों की सर्जरी बिहार आई बैंक में यूएस के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. सुशांत सिन्हा (आई सर्जन, यूएस) के नेतृत्व में कुशल डॉक्टरों के दल द्वारा किया जाएगा। रांची आने वाले सभी मरीजों की सर्जरी निशुल्क होगी। सर्जरी के उपरांत चिकित्सा, दवा, चश्मा, भोजन एवं वापस बुंडू तक वाहन की व्यवस्था भी बिल्कुल निशुल्क है।

उचित उपचार एवं परामर्श
डॉक्टर सुशांत ने बताया कि इस शिविर में आंखों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की गई तथा उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन मरीजों की जांच आधुनिक मशीन द्वारा की जाएगी और लेंस/चश्मा भी बनाएं जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. विनीता सिन्हा, नीतू, सिस्टर, झारखंड आई बैंक के ट्रस्टी सिद्धार्थ घोष, कुमार रोशन, ब्रज पांडे, विशाल सिंह, रोशन महतो, नीतीश सिंह आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : भारत में Omicron XBB.1.5 की एंट्री, अलर्ट मोड पर हेल्थ डिपार्टमेंट
इसे भी पढ़ें :सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें :हवाई सफर में ओछी हरकत, लग सकता है उड़ान पर पांबदी, जानें कैसे…
इसे भी पढ़ें :पेरिस जा रहे 210 यात्रियों को दिल्ली में उतरना पड़ा, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :मुंबई शिफ्ट हुए #RishabhPant, BCCI ने कहा- लिगामेंट की होगी सर्जरी
इसे भी पढ़ें :“Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अब सिनेमाघरों में नहीं कर पाएंगे ये काम…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें















