हादसे में लोग म’रते रहे, सेवादार भागते रहे, तह तक जायेंगे : CM योगी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ आज हाथरस पहुंचे। सत्संग में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के घरवालों से मिले-जुले। वहीं घायलों को देखा-सुना। भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो जाने के बाद CM ने हाथरस में मीडिया से कहा कि हादसे के पीछे किसी साजिश की आशंका है। पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जायेगी। यह हादसा सत्संग के बाद हुआ, जो सज्जन अपना उपदेश देने आया था, उनकी कथा संपन्न हुई। CM ने कहा कि जीटी रोड पर उनका काफिला आया तो उन्हें छूने के लिये महिलायें आगे बढ़ी तो पीछे भीड़ आई। इसके बाद एक दूसरे के ऊपर चढ़ते चले गये। सेवादार भी लोगों को धक्का देते रहे। इसके चलते जीटी रोड के दोनों तरफ भी हादसा हो गया। CM योगी ने कहा कि दुखद पहलू यह है कि इस तरह के कार्यक्रम में सेवादार प्रशासन को अंदर घुसने नहीं देते। हादसे के बाद सेवादारों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। हादसे में लोग मरते गये और सेवादार वहां से भागते गये। आगरा के ADG की देखरेख में गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट दी है। उन्हें घटना की तह तक जाने को कहा गया है। कारणों का पता कर लापरवाही एवं जिम्मेदारी तय करना है। FIR दर्ज हो चुकी है। CM योगी ने कहा कि इस बात को किसी तरह से डिनाई नहीं कर सकते कि इस तरह की घटना एक हादसा नहीं होता। अगर हादसा है तो जिम्मेदार कौन? वहीं हादसा नहीं तो साजिश किसकी? इसके लिये जो भी दोषी होगा, उसे सजा दिलाई जायेगी।

इस तरह की घटना की पुर्नवृति न हो इसके बार में सुझाव व गाइडलाइन बनाई जायेगी। CM योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों की प्रवृत्ति होती है कि इस तरह की दुखद घटना में राजनीति ढूंढते हैं। ऐसे लोगों की फितरत है कि चोरी भी सीना जोरी भी। यह हर व्यक्ति जानता है कि इस सज्जन के साथ कौन है। इसके राजनीतिक संबंध किनके साथ जुड़े थे। CM योगी ने कहा कि धार्मिक भाव से आने वाले लोग अनुशासित होते हैं। मगर, वही लोग शरारती तत्वों के हाथों का खिलौना बन जाते हैं, तब वहां अनुशासनहीनता का नजारा देखने को मिलता है और इसका शिकार वह व्यक्ति होता है जो धार्मिक श्रद्धा के साथ आयोजन का हिस्सेदार बनता है। वहीं, साजिश करने वाले लोग चुपचाप खिसकने का प्रयास करते हैं। यदि हादसा था तो सेवादारों को वहां पर प्रशासन का सहयोग लेकर हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में लगना चाहिये था। हादसे में लोग मरते गये और सेवादार वहां से भागते गये। कुंभ जैसे बड़े-बड़े आयोजन होते हैं, इस हादसे की तह तक जाना जरूरी है कि इसके लिये कौन लोग जिम्मेदार हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृतकों के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :एक के बाद एक तीन पुल हुये धराशाही, कहां… जानें

इसे भी पढ़ें :IAS अधिकारियों का तबादला, कौन कहां गया… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जिलों में मूसलाधार बारिश…

इसे भी पढ़ें :अनगिनत डे’ड बॉडी देख आया हार्टअटैक, कौन है “भोले बाबा”… जानें

इसे भी पढ़ें :दोस्तों ने ही बर्थडे बॉय को दी दर्दनाक मौ*त… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :नौजवानों के रोजगार के लिए सरकार जल्द उठाएगी कदम : बसंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :रेलवे का काम कर रहे ठेकेदार को मा’री गो’ली

इसे भी पढ़ें :गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अनंत अंबानी का शादी समारोह

इसे भी पढ़ें :शिक्षा विभाग का नया फरमान…

इसे भी पढ़ें :हाथरस के भयानक मंजर की कहानी, एक युवती के जुबानी

इसे भी पढ़ें :केजरीवाल की गिरफ्तारी, CBI को देना होगा जवाब

इसे भी पढ़ें :इन जिलों में मूसलाधार बारिश…

इसे भी पढ़ें :अनगिनत डे’ड बॉडी देख आया हार्टअटैक, कौन है “भोले बाबा”… जानें

इसे भी पढ़ें :दोस्तों ने ही बर्थडे बॉय को दी दर्दनाक मौ*त… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :नौजवानों के रोजगार के लिए सरकार जल्द उठाएगी कदम : बसंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :रेलवे का काम कर रहे ठेकेदार को मा’री गो’ली

इसे भी पढ़ें :गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अनंत अंबानी का शादी समारोह

इसे भी पढ़ें :शिक्षा विभाग का नया फरमान…

इसे भी पढ़ें :हाथरस के भयानक मंजर की कहानी, एक युवती के जुबानी

इसे भी पढ़ें :केजरीवाल की गिरफ्तारी, CBI को देना होगा जवाब

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...

इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

Kohramlive : घर लौटते ही शर्ट कुर्सी पर फेंक...

आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब…

kohramlive : रात के आसमान को निहारने वालों के...

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...