Maharashtra : बर्थडे पार्टी में आये दोस्तों ने ही बर्थडे बॉय कार्तिक वायाळ को मौत के घाट उतार दिया। बीते 27 जून को कार्तिक ने आर्या अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर अपनी बर्थडे पार्टी में अपने तीन दोस्तों को बुलाया था। जहां कुछ हो देर बाद शराब के चक्कर में चारों दोस्त निलेश क्षीरसागर, सागर काळे, धीरज यादव और बर्थडे बॉय कार्तिक में झगड़ा हो गया। बात बिगड़ती चली गई। इसी क्रम में कार्तिक ने निलेश के सिर पर शराब की बोतल मार दी। जिसके बाद निलेश, सागर और धीरज तीनों ने मिलकर कार्तिक को अपार्टमेंट के चौथे तल्ले से नीचे फेंक दिया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। कार्तिक की मौत के बाद तीनों ने खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। उन्होंने बताया कि कार्तिक ने निलेश के सिर पर बोतल मारी और उसके बाद वो जख्मी हो गया और हम लोग उसे हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से लौटने पर कार्तिक हमें बिल्डिंग के नीचे पड़ा हुआ मिला। लेकिन मृतक के पिता की FIR पर पुलिस ने तीनों को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ में तीनों टूट गये और अपना गुनाह कबूल कर लिया। दिल दहला देने वाली यह घटना महाराष्ट्र के उल्हासनगर के चिंचपाडा से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :अगले तीन महीने तक इन अधिकारियों का नहीं होगा ट्रांसफर
इसे भी पढ़ें :आज की तारीख में ही बिगुल फुंकाया था, मजबूत संकल्प लेना है : CM
इसे भी पढ़ें :एक “हस्ती” के होटल में धंधा करने वालीं मिली…
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा ऐलान, इन्हें मिलेगा 10 लाख…
इसे भी पढ़ें :म’र गया जवान बेटा, डॉक्टर पर लगा घोर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें :चुगली से चिढ़ी तीन स्कूली छात्रायें हॉस्टल में हो गई वायरल…
इसे भी पढ़ें :ऑलराउंडर जडेजा ने भी लिया संन्यास…
इसे भी पढ़ें :रांची के इस होटल में रे’ड, मिली कई लड़कियां…









