spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ट्विटर पर पुलिस ने दिया आरोपी का मजेदार परिचय, वायरल

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : फरीदाबाद पुलिस का एक ट्वीट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसमें पुलिस ने चोरी के आरोपी शख्स का बेहतरीन अंदाज में परिचय दिया है। जिसमें पुलिस ने चोरी के आरोपी शख्स का बेहतरीन अंदाज में परिचय दिया है। शहरों में पुलिस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।

कई बार इसी माध्यम से लोग अपनी शिकायत करते हैं और यदि पुलिस को सार्वजनिक सूचना देनी होती है तो वो इस माध्यम से भी लोगों तक अपनी बात पहुंचा देती है। हालांकि ट्वीट में एक पुलिसकर्मी के साथ आरोपी की तस्वीर शेयर की गई है। लेकिन सारी महफिल लूट ली ट्वीट के कैप्शन ने। पुलिस ने आरोपी का जो परिचय दिया है वो भी कमाल का है।

लोगों को पसंद आ रहा आरोपी का परिचय

पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सूचना युग के # हर्षवर्धन। समकालीन नामः रिंकु। माताः फूलन देवी। पसंदीदा पेयः गांजा, सुलफा, चरस। छद्म वेशः प्लंबर। जीविकाः चोरी। बीवीः छोड़ कर चली गई (जाना ही था)। छापामार लड़ाई में अर्जित लैपटॉपः राजकोष में।’

चित्र की जानकारी भी कम नहीं

साथ ही चित्र के बारे में जानकारी देते हुए भी इसी पोस्ट में लिखा गया है, ‘अभेद्य सुरक्षा घेरे में सरकारी आतिथ्य का आनंद लूटते हुए।’

 

कई बार मजेदार ट्वीट कर चुकी है पुलिस

फरीदाबाद पुलिस अपने ट्वीट के लिए भी काफी पसंद की जाती है। कई बार पहले भी वह ऐसे मजेदार ट्वीट कर चुकी है। इससे पहले पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोपियों को लेकर भी मजेदार ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भीमकाय विजय और रविंद्र ने छटांक भर अफीम के लिए ढोया डेढ़ सौ किलो चोरी का नट वोल्ट। गाड़ी चुराने और मार-धाड़ में भी गहरी रुचि। इससे आधा जोर भी यदि मनरेगा में लगाता तो बच्चे पल जाते, बीवी बलाएं लेती और खुद भी ढंग से जी-मर लेता। लेकिन कुत्ते की पूंछ टेढ़ी की टेढ़ी।’

एक हजार लोग रीट्वीट कर चुके

पुलिस का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बहुत से लोग पुलिस के ट्वीट को लाइक और रीट्वीट कर रहे हैं। अब तक करीब एक हजार लोग इसे रीट्वीट कर चुके है।

 

इसे भी पढ़ें :Rose नहीं गोलगप्पे में वेडिंग रिंग डालकर गर्लफ्रेंड को कर डाला प्रपोज

इसे भी पढ़ें : मनोज तिवारी की पहली पत्नी की पुरानी यादें Viral, देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें :

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...