KHUNTI : खूंटी के एसडीओ जीतेंद्र सिंह मुंडा के निर्देशानुसार मंगलवार को खूंटी के जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खूंटी एवं तोरपा के बाजार में विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा व ठेला आदि का निरीक्षण किया गया। फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से फुड सेफ्टी प्रयोगशाला, नामकुम की टीम ने 65 खाद्य नमूनों की जांच की। जांच के दौरान कई दुकानों के किचेन परिसर में काफी गंदगी पाई गई। मौके पर संचालकों को चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। कई दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने जांच के बाद निर्धारित मानक के प्रतिकूल पाए गए। मौके पर संबंधित दुकानों के संचालकों को सुधार करने को कहा गया।
फूड लाइसेंस एवं रजिस्टेशन लेना अनिवार्य
मौके पर बताया गया कि खाद्य व्यवसायी को फूड लाइसेंस एवं रजिस्टेशन लेना अनिवार्य है। होटल, ढ़ाबों व ठेला संचालकों को किचेन परिसर में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था रखनी चाहिए। डस्टबीन का प्रयोग किया जाना चाहिए। खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंग का प्रयोग सर्वथा वर्जित है। खाद्य सामग्री को प्रयोग करने से पूर्व बेस्ट बिफोर यूज व एक्सपाइरी डेट को देख लिया जाना चाहिए। खाद्य पदार्थों में मिलावट कराना सख्त माना है।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर प्लांट में बड़ा हादसा, इस हाल में मिला मुकुल
इसे भी पढ़ें : बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : हर वर्ग को कुछ न कुछ सहायता कर रही हमारी सरकार : CM Hemant Soren
इसे भी पढ़ें : खूंटी में मारधाड़, फायरिंग… देखें
इसे भी पढ़ें : पुरानी अदावत को लेकर गरमाया था कांके : पुलिस
इसे भी पढ़ें : अपने प्यार को पाने की खातिर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : तलाक, तलाक, तलाक… सुनें आदिफा की दर्द भरी दास्तां






