spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सुहागरात से पहले हवालात पहुंचा PCS अधिकारी…

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : शादी का झांसा देकर तीन साल तक प्रेमिका का यौन शोषण करता रहा एक PCS अधिकारी। मगर जब शादी की बात आई तो उसने गुपचुप तरीके से दूसरी लड़की से शादी रचा ली। शादी के बाद जैसे ही वह दुल्‍हन को लेकर घर पहुंचा उसकी प्रेमिका भी घर आ धमकी। घर पहुंचते ही प्रेमिका ने हंगामा शुरू कर दिया और फिर पुलिस में शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : Civil कांट्रैक्टर की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे दो शूटर

तीन साल तक किया शारीरिक शोषण

PCS अधिकारी का नाम अनुराग रंजन है। उसने 12 दिसंबर को दूसरी लड़की से शादी कर ली। 13 दिसंबर को वह नई नवेली दुल्‍हन को लेकर घर पहुंचा। वैसे ही उसकी प्रेमिका भी उसके घर आ धमकी। उसने खुद को अनुराग रंजन की प्रेमिका बताया। आगे उसने जो बताया वो सुनकर हर कोई हक्‍का-बक्‍का रह गया। उसने बताया कि अनुराग ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। युवती के मुंह से ऐसा सुनते ही अनुराग के परिजन युवती को भगाने लगे। जिसके बाद उसने पुलिस को बुला लिया। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : Police और TPC के बीच मुठभेड़, एक उग्रवादी ढेर, एके 47 बरामद

कोचिंग सेंटर में दोनों के नैना हुए थे चार

मिली जानकारी के अनुसार अनुराग रंजन का चयन 2018 बैच में पीसीएस अधिकारी के रूप में हुआ था। उनको जिला सूचना अधिकारी का पद मिला था, लेकिन अब तक किसी जिले में कार्यभार नहीं ग्रहण कर सका है। अनुराग और युवती की मुलाकात तीन साल पहले एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए। उसी समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ने आरोप लगाया है कि अनुराग ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाया। कई बार शादी की बात की पर हर बार वह टाल देता था। उसने नियुक्ति होने तक इंतजार करने के लिए कहा था, लेकिन उसने धोखा दिया। युवती बलिया की रहने वाली है और पेशे से नर्स है।

इसे भी पढ़ें : बारात निकलने से पहले दूल्‍हे के घर आ धमकी प्रेमिका, दुल्‍हन ने दूसरे के साथ रचाई शादी

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...