spot_img

Civil कांट्रैक्टर की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे दो शूटर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : सुबह-सुबह Civil कांट्रैक्टर की हत्या। शहर में सनसनी। जमशेदपुर के आदित्यपुर के एस टाइप चौक की घटना। सुबह सात बजे बाइक से आए थे दो बदमाश। दोनों ने बालू और बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर सुजय नंदी को मारी गोली। गोली मारने के बाद दोनों बाइक से बिष्टुपुर की तरफ भाग गए। गंभीर रूप से घायल सुजय को टीएमएच ले जाया गया, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन में जुट गई।

इसे भी पढ़ें : मन बहका आधी रात को, दूल्हे राजा ने कर दी दे दनादन…

सुबह में अपनी दुकान के आगे बैठे थे Civil कांट्रैक्टर

बालू सप्लायर सुजय नंदी रोज की तरह अपनी दुकान और गोदाम के आगे माझी टोला जाने वाले मेन रोड के किनारे अपनी बाइक पर बैठे थे। तभी बाइक पर सवार दो लोग मौके पर पहुंचे और सुजय नंदी के सिर में नजदीक से गोली मारी। वे धड़ाम से गिर पड़े।

इसे भी पढ़ें : जितना के बाबू नहीं, उतना के झुनझुना

बालू सप्लायर कई बार जेल जा चुके हैं

चार साल पहले भी सुजय नंदी पर फायरिंग हुई थी, जिसमें उनकी जान बच गई थी। वे कई जेल भी जा चुके थे। सरायकेला जेल में बंद कुख्यात कृष्णा गोप से भी पुरानी रंजिश थी। सुजय भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता भी रह चुके हैं। पर अभी राजनीति से दूर हो गए थे। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

डिप्टी मेयर को हिरासत में लिया, हंगामा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग को जाम कर दिया है। रोड जाम कर रहे डिप्टी मेयर अमिताभ सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया। हंगामा बढ़ा। प्रदर्शन कर रहे लोग नारेबाजी कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...