Palamu: पलामू के नीलांबर पीतांबरपुर थानाक्षेत्र के जगतपुरवा मोड़ के पास बुधवार को अपाधियों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल संतोष कुमार को पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। गोली सेल्समैन के दाहिने कंधे पर लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले। जानकारी के अनुसार, संतोष अमला टोली स्थित पतंजलि के एजेंसी में सेल्समैन का काम करता है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापामारी
पतंजलि की एजेंसी में रिपोर्टिंग के बाद संतोष पांकी के लिए अपने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वह पेशाब करने के लिए रुका था। जब बाइक पर फिर बैठा, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। पीछे बैठे शख्स ने मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ के विजय शंकर और शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा अस्पताल पहुंचे। घायल ने बताया कि शाहपुर के रहने वाले शशि नामक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारी है। थाना प्रभारी महथा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लगता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
Read More :Railway में बिना परीक्षा 1664 पदों पर होगी बहाली, जल्द करें आवेदन
Read More :फिर दहला अफगानिस्तान, ब्लास्ट में 19 मरे
Read More :केंद्रीय मंत्री तोमर को झारखंड हाई कोर्ट से राहत बरकरार, राहुल गांधी के खिलाफ की थी अभद्र ठिप्पणी
Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)
Read More :बच्चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
Read More :25 लाख की अफीम जब्त,पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर
Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)
Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
Read More :Whatsapp से भी बुक कर सकेंगे Jio Phone Next, जानें कैसे
Read More :रिलीज हुआ मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट’ फीचर्स से उठा पर्दा






