spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम अब हो जाएगा आसान, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बिहार में पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम अब आसान हो जाएगा। इस काम को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए राज्‍य सरकार ने सराहनीय पहल की है। इसके लिए एक मार्च से पूरे राज्य में एम पासपोर्ट एप लांच होगा। इस एप के जरिये पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए सभी जिलों के दारोगा, डीएसपी और एएसपी को ट्रेंड किया जा चुका है। उल्‍लेखनीय है कि 8 फरवरी को इस संबंध में ट्रेनिंग समाप्‍त हो चुकी है। वेरिफिकेशन के लिए पुलिस आवेदक के घर नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, सीरीज में लगे 46 IED बरामद

अब 10 दिनों के भीतर पूरा होगा काम

सामान्‍य रूप से पासपोर्ट वेरिफिकेशन में 21 दिन लग जाते हैं। एम पासपोर्ट एप की मदद से 10 दिनों से भी कम समय में वेरिफिकेशन का काम हो जाएगा। एम पासपोर्ट एप के जरिये पुलिस सिर्फ आवेदक के आपराधिक रिकार्ड की जांच करेगी। इसके आधार पर ही वेरिफिकेशन का काम पूरा होगा।

इसे भी पढ़ें : शादी के छह साल बाद पत्‍नी फरार, फोन कर पति को कही ऐसी बात कि…

भ्रष्‍टाचार पर भी लगेगी लगाम

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए एप के इस्‍तेमाल से भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। बता दें कि एम पासपोर्ट एप से पासपोर्ट वेरिफिकेशन की बारीकियों को समझने के लिए 23 सितंबर 2019 को ही डीजीपी ने एम पासपोर्ट एप लांच किया था। पटना के कोतवाली और पाटलिपुत्रा थाने में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एम पासपोर्ट एप पर काम शुरू कर दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...