रांची : राजधानी में हाईटेंशन तार चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़। शहर के विभिन्न इलाकों में छापा मार कर 10 क्विंटल तार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा निवासी राजू कुमार, बुढ़मू निवासी गुलजार और ट्रांसपोर्टर राजेंद्र सिंह शामिल हैं।
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
एसएसपी सुरेंद्र झा को चोर गिरोह की मिली थी गुप्त सूचना। इसके क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया। फिर एसआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम पर छापेमारी की गई। इसके बाद वहां से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर कई अन्य जगहों पर छापा मारा गया। छापामारी के लिए रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
इसे भी पढ़ें : 1.15 करोड़ गटककर ढाई साल से फरार राजीव रंजन सिंह गिरफ्तार
शहर में बढ़ गई थीं हाईटेंशन तार की चोरी की घटनाएं
बता दें कि शहर में हर दिन करोड़ों रुपये के हाइटेंशन तार की चोरी होती है। इसके लिए एक गिरोह काम करता है। पुलिस काफी दिनों इसकी तलाश में थी। आरोपियों की निशानदेही पर कई और आरोपियों के पकड़े जाने की संभावना है।
चोर गिरोह के भंडाभोड़ पर देखिये क्या बोल गये सिटी एसपी सौरभ
इसे भी पढ़ें : घर में थे दंपती, तीन लोग पहुंचे और पीट-पीटकर…










