kohramlive desk : अब आम लोग भी आसानी से हवाई यात्रा कर सकते हैं। यात्रा को आसान बनाने के लिए एयरलाइन SpiceJet ने एक अनूठे प्लान की पहल की है। कंपनी ने अब अपने टिकट बिना ब्याज वाले ईएमआई पर देने की घोषणा की है। इसके तहत स्पाइसजेट से यात्रा करने वाले यात्री अब यात्रा टिकटों का भुगतान किस्तों में कर सकेंगे। ग्राहकों के पास तीन, छह और 12 किस्तों में किराया चुकाने का विकल्प है। एक रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘ शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की ईएमआई के विकल्प का लाभ उठा सकेंगे।’
पैन नंबर, आधार नंबर या वीआईडी जैसे बुनियादी ब्यौरे देने होंगे
कंपनी ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पैन नंबर, आधार नंबर या वीआईडी जैसे बुनियादी ब्यौरे देने होंगे। इसे पासवर्ड से सत्यापित करना होगा। ग्राहकों को अपनी यूपीआई आईडी से पहली ईएमआई का भुगतान करना होगा और बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी से काट ली जाएगी। ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड की डिटेल नहीं देनी होगी।
28 डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू करेगी कंपनी
SpiceJet ने पिछले माह घोषणा की थी कि वह 31 अक्टूबर के बाद एक साथ 28 नई डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा था कि वह विंटर शेड्यूल के तहत जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर जैसे टूरिस्ट हॉटस्पॉट के अलावा प्रमुख मेट्रो शहरों के लिए भी नई फ्लाइट प्रारंभ करेगी।
इसे भी पढ़ें :विक्की कौशल और कटरीना कैफ की हुई रोका सेरेमनी, ऐसा था आयोजन
इसे भी पढ़ें : कल नहाए-खाए से होगी छठ महापर्व की शुरुआत,नोट कर लें पूजन सामग्री लिस्ट
इसे भी पढ़ें : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर नहीं छोड़ा तो पुलिस के साथ कर दिया…
इसे भी पढ़ें : T-20 World Cup : ऐसे टूटा साउथ अफ्रीका का सपना टूटा
इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर
इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)








