BOKARO : विमान यात्रियों के लिए खुशखबरी। रांची एयरपाेर्ट के डायरेक्टर विनाेद शर्मा ने कहा है कि बाेकाराे एयरपाेर्ट से October में विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जो काम बचे हैं, जल्द पूरे हो जाएंगे। वे शुक्रवार काे बाेकाराे हवाई अड्डे का निरीक्षण करने गए थे।
Read More : Reliance Retail वेंचर्स जस्ट डायल में करेगी 3,497 करोड़ निवेश
Read More : टोक्यो ओलंपिक में कोरोना की दस्तक, मिला पहला संक्रमित
Read More : Horoscope 17 July 2021 : 5 राशियों को मिलेंगे उन्नति के अवसर
Read More : मजदूरी के लिए निकली थी महिलाएं, एक की मौत, 5 रिम्स में भर्ती
चारदीवारी सहित अन्य काम कंप्लीट
विनोद शर्मा ने बताया कि विमान सेवा शुरू करने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग, यात्री लाउंज, सिक्याेरिटी इक्विपमेंट, एटीसी टावर, रनवे, सीसीटीवी कैमरे और चहारदीवारी का काम पूरा हाे गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर काम हाे रहा है, क्याेंकि यह सबसे अहम है।
Read More : BUS में विस्फोट, 9 चीनी मजदूरों सहित 13 लोगों की मौत
Read More : बालिका वधू की “दादी सा” का निधन
कोलकाता की टीम ने एटीसी टावर को किया इंस्टॉल
एयरपाेर्ट की सुरक्षा काे लेकर ब्यूराे ऑफ सिविल एविएशन एंड सिक्याेरिटी की पूरी टीम ने पुलिस के साथ बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एक सप्ताह पहले काेलकाता से भी एक टीम आई थी, जिसने एयरपाेर्ट पर एटीसी टावर काे इंस्टाॅल किया था। यहां रनवे पर 13 कराेड़, पैसेंजर लाउंज पर 13 कराेड़ और बाउंड्रीवाॅल पर 7 कराेड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
Read More : ओवरटेक करने के दौरान Auto पलटा, 5 घायल, ड्राइवर फरार
Read More : वरमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा कि भाभी बन गई दुल्हन
Read More : मेरी Girlfriend से बात करना छोड़ दो, नहीं माना तो मार डाला
प्रारंभ में शुरू होगी 72 सीटर विमान सेवा
जानकारी के अनुसार,प्रारंभ में यहां से 72 सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए विस्तारा, इंडिगाे और गाे एयर से बात चल रही है। तीनाें कंपनियां यहां से दिल्ली, काेलकाता और पटना के लिए विमान सेवा शुरू करेगी। शुरुआत में विमान कंपनियां यात्रियाें काे कई तरह की सुविधाएं देंगी। नाश्ते के साथ लंच का इंतजाम होगा। बच्चाें के लिए टाॅफी की भी व्यवस्था हाेगी। शुरुआती चरण में ये सेवाएं मुफ्त रहेंगी।
Read More : मजदूरों से भरी Pickup पलटी, 1 की मौत, 25 घायल












