Ranchi : बिना किसी सूचना के वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदल दिया गया। इससे मुसाफिर दुखी थे। हैरत की बात यह है कि शानदार और लाजवाब वंदे भारत ट्रेन के कोच में लगे डिस्प्ले बोर्ड पर अगला स्टॉपेज मेसरा ही दिख रहा था, पर ट्रेन मेसरा स्टेशन पर नहीं रूकी, रूट बदल कर करीब 40 मिनट लेट से रांची रेलवे स्टेशन पहुंची। ऐसा क्यों किया गया, इस बारे में अनाउंसमेंट भी नहीं किया गया। मेसरा स्टेशन पर रूकने वाले मुसाफिर कुछ ज्यादा ही दुखी थे। वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह 7 बजे खुलती है, इसे 12 बजकर 20 मिनट पर मेसरा स्टेशन पहुंचना था, पर अचानक रूट बदल दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि रूट बदलने की जानकारी रेलवे कर्मियों को भी नहीं दी गई थी। यह कम्युनिकेशन गैप लोगों को समझ में नहीं आया।
रूट बदल दिये जाने के बाद वंदे भारत में सफर कर रहे मुसाफिरों में कानाफुसी भी होने लगी। लोगों का कहना था कि पटना से सुबह 6 बजे के बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस खुलती है, यह दिन के डेढ़ बजे के करीब रांची रेलवे स्टेशन पहुंच जाती है, वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7 बजे खुलती है और 6 घंटे के सफर तय कर करीब दिन के 1 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंचती है। शानदार, जानदार और लाजवाब होने के चलते मुसाफिर वंदे भारत ट्रेन को प्रेफर करते हैं। जनशताब्दी की तुलना में किराया भी अधिक है।
इसे भी पढ़ें : फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo लाया धमाकेदार फोन, कीमत बस…
इसे भी पढ़ें : AUS vs NZ : 2 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया ने ठोके 225 रन
इसे भी पढ़ें : गांव-टोला में विकास की लकीर खींचने की बेहतरीन कोशिश… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही तेज की रफ्तार, धराये तो खुला बड़ा राज… जानें
इसे भी पढ़ें : 4 हजार से ज्यादा युवाओं को CM देंगे ऑफर लेटर… जानें कब
इसे भी पढ़ें : दबंगई करने वालों का रांची पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो








