Kohramlive Desk : दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले मुसाफिरों को अब कड़ी जांच से गुजरना होगा। पलक झपकते ही पूरे शरीर की स्कैनिंग संभव होगी। इसके लिए यहां बॉडी स्कैनर मशीन बतौर परीक्षण के लिए लगा दी गई है। परीक्षण के पूरा होने के बाद यात्रियों की जांच मेटल डिटेक्टर व हैंड मेटल डिटेक्टर से नहीं की जाएगी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फुल-बॉडी स्कैनर का परीक्षण शुरू कर दिया गया है।अब डोर मेटल डिटेक्टर, हैंड मेटल डिटेक्टर की जगह बॉडी स्कैनर से चेकिंग की जायेगी। जांच के लिए अब बदन छू-छा कर भी नहीं देखा जायेगा। बिना किसी शारीरिक संपर्क के सुरक्षा संभव हो सकेगी। परीक्षण के लिए इसे एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर लगाया गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के निर्देश के अनुसार इसे प्रयोग में लाया जा रहा है। मेटल डिटेक्टरों के विपरीत इस स्कैनर से गैर-धातु वस्तुओं का पता लगाया सकेगा।
पारंपरिक डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से इसका पता नहीं चलता था। एयरपोर्ट के सुरक्षा होल्ड एरिया में जाने के पहले इस पूर्ण-शरीर स्कैनर से यात्रियों को गुजरना होगा। यह परीक्षण 45 से 60 दिनों की अवधि के लिए किया जाएगा। मशीन में प्रवेश के पहले यात्री को बेल्जैट, जैकेटस और सभी ऐसी चीज उतारनी होगी जिसमें मेटल का इस्तेमाल होता है। बॉडी स्कैनर एक घंटे में तकरीबन 300 यात्रियों की जांच कर सकता है। इस दौरान नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), एयरपोर्ट ऑपरेटर डायल और यात्रियों की ओपनियन ली जाएगी। मूल्यांकन के बाद ही सभी यात्रियों के लिए फुल-बॉडी स्कैनर लगाया जायेगा। दावा किया गया है कि एयरपोर्ट पर लगाया गया स्कैनर एक मिलीमीटर-वेव आधारित है। इसमें सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा। पूरी तरह से गोपनीयता भी रखी जायेगी। यात्रियों को स्कैन करके, उनके कपड़ों के नीचे छिपी किसी भी चीज को आसानी से पता लग जाएगा। यात्रियों की निजता को ध्यान में रखते हुए इस स्कैनर की स्कैन पर आने वाली छवि को धुंधला किया गया है। VVIP यात्रियों के लिए डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर यथावत रहेंगे।
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया रिजाइन, आकाश बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन
इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स से भरी रांची की बस सिक्किम में पलटी, देखें…
इसे भी पढ़ें : समुद्र में ONGC के Helicopter की Emergency Landing
इसे भी पढ़ें : अचानक बेतहाशा भागने लगे स्कूली बच्चे, मचाया शोर, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : डिब्बा बंद दही और पनीर होगा महंगा, जाने क्यों…
इसे भी पढ़ें : पेड़ से बांध कर लड़कियों के साथ दरिंदगी, देखें…










