नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’कार्यक्रम के दौरान देशभर के छात्रों, शिक्षकों के साथ संवाद किया। पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव को दूर रखने के साथ ही जीवन में बेहतर करने का मंत्र दिया। परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रेरित किया। तनाव बिल्कुल नहीं लेने को कहा। एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने अभिभावकों को भी सीख दी कि यदि आपका कोई सपना पूरा नहीं हुआ है, तो उसे पूरा करने के लिए अपने बेटा या बेटी पर दबाव न डालें। आपके सपने से उनका सपना अलग है। उन्हें अपने तरीके से अपना सपना पूरा करने दें।
पीएम ने इन बातों पर दिया जोर
1- पीएम मोदी ने कहा कि मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पड़ाव हैं। पहले भी हम कई बार परीक्षा दे चुके हैं। जब ये विश्वास पैदा हो जाता है तो आने वाली परीक्षा के लिए यह अनुभव आपकी ताकत बन जाता है।
2– प्रधानमंत्री ने कहा कि मन कहीं और होगा तो सुनना ही बंद हो जाता है। जो चीजें ऑफलाइन होती हैं, वही ऑनलाइन भी होती हैं। इसका मतलब है कि माध्यम समस्या नहीं है, मन समस्या है। माध्यम ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, अगर मन पूरा उसमें डूबा हुआ है, तो आपके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
3- प्रधानमंत्री ने कहा कि जब आप ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो क्या आप सच में पढ़ाई करते हैं या रील देखते हैं।दोष ऑनलाइन या ऑफलाइन का नहीं है। क्लास में भी कई बार आपका शरीर क्लास में होगा, आपकी आंखें टीचर की तरफ होंगी, लेकिन कान में एक भी बात नहीं जाती होगी, क्योंकि आपका दिमाग कहीं और होगा।
4 –प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि जितना आइपैड, मोबाइल फोन के अंदर घुसने में आनंद आता है, उससे हज़ार गुना आनंद अपने भीतर घुसने का होता है। दिन भर में कुछ पल ऐसे निकालिए, जब आप ऑनलाइन भी नहीं होंगे, ऑफलाइन भी नहीं होंगे, बल्कि इनरलाइन होंगे। जितना अपने अंदर जाएंगे, आप अपनी ऊर्जा को अनुभव करेंगे।
5 – पीएम मोदी ने कहा, क्या हम 20वीं सदी की सोच, नीति, व्यवस्था से 21वीं सदी में आगे बढ़ सकते हैं।हमें 21वीं सदी के अनुकूल अपनी सारी नीतियों, व्यवस्थाओं को ढालना चाहिए। अगर हम अपने आपको विकसित नहीं करेंगे तो ठहर जाएंगे और पिछड़ जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Rims में ACB का छापा, घूस लेते लिपिक गिरफ्तार, जानिए किसने की थी शिकायत
इसे भी पढ़ें : LPG सिलिंडर 250 रुपये हुआ महंगा, जानिये क्या होगा असर
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ट्रेन टिकट पर सीनियर सिटीजन को छूट देने की कोई योजना नहीं, रेल मंत्री ने किया साफ
इसे भी पढ़ें : PM किसान योजना का लाभ लेना है तो जल्द कराएं eKYC, जानें कब तक कराना है यह काम












