kohramlive desk : केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। लाभ लेने के लिए eKYC कराना अनिवार्य है। पीएम किसान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट के नोटिफिकेशन के अनुसार, किसान अब 31 मई, 2022 तक अपना eKYC करा सकते हैं। पहले 31 मार्च से बढ़ाकर इस तिथि को 22 मई 2022 किया गया था। साल में 3 किस्तों में मोदी सरकार सालाना 6 हजार रुपये किसानों के खाते में डालती है।
घर बैठे इस तरह अपडेट करें e-KYC
किसान घर बैठे ई-केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट पर जाएं। यहां होमपेज के दाहिने तरफ eKYC ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें। फिर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। साथ में कैप्चा कोड लिखें और सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें। आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे लिखें। इसी के साथ आपका आधार लिंक हो जाएगा और डिटेल्स अपडेट हो जाएंगी। अगर ओटीपी डालने पर कोई एरर दिख रहा है तो सीएससी सेंटर में जाकर अपना बायोमेट्रिक अपडेट कर सकते हैं।
इस प्रकार चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- इसके लिए सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- अब इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा।
- Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : आ गया प्लास्टिक बोतल का विकल्प, नोएडा की बेटी ने कागज से पूरा किया यह काम, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : OMG: नाबालिग बच्ची का क्या कर दिया हाल…
इसे भी पढ़ें : Rims में ACB का छापा, घूस लेते लिपिक गिरफ्तार, जानिए किसने की थी शिकायत
इसे भी पढ़ें : कोडरमा के इस गांव में मच गया कोहराम, देखें …
इसे भी पढ़ें : LPG सिलिंडर 250 रुपये हुआ महंगा, जानिये क्या होगा असर








