अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन की आम बैठक में लिया गया निर्णय
रांची : शुक्रवार को झारखंड अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन की आम सभा सफायर इंटरनेशनल स्कूल रांची में की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा ने की। सचिव अमरेश श्रीवास्तव ने संस्था के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कार्य कर रहा है। अभिभावक एवं छात्रों का हित संगठन के लिए सर्वोपरि है। सह सचिव पीएस कालरा ने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में शैक्षणिक व्यवस्था को कोरोना महामारी ने बुरी तरह से प्रभावित किया है।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा ने सभी विद्यालयों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी विद्यालयों ने स्वत: सरकार के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन किया है। शत प्रतिशत विद्यार्थियों के अगली कक्षा में प्रोन्नत करना, शिक्षण शुल्क अभिभावकों के अनुसार लेना, हर एक विद्यार्थी को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करना तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को विद्यालयों ने किया है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी छात्र को पैसे के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को राहत देने का निर्णय लिया गया। बैठक में कोरोना काल के दौरान बकाया स्कूल फीस अभिभावकों के सुविधानुसार किस्त में लेने का निर्णय लिया गया।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में डेढ़ महीने की बच्ची को ज’लाकर मा’र डाला, सुनिये क्या बोले SP….












