Axis बैंक में FD है तो पढ़ लें यह जरूरी खबर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Axis बैंक के ग्राहक ध्यान दें। अगर आपका Axis बैंक में FD है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। बैंक ने अलग -अलग अवधि की FD दरों में 5 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, नई दरें 21 अप्रैल, 2023 से लागू हो चुकी हैं। बता दें कि एक्सिस बैंक की ऑनलाइन एफडी में निवेश करने के लिए आपको कम से कम 5000 रुपये जमा करने होंगे।

एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की  फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 2 साल से 30 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर सबसे ज्यादा 7.20 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है जबकि वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि की एफडी पर 7.95 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। दरअसल, नई फाइनेंशियल ईयर की पहली एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का ऐलान किया गया है। रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। इससे पहले आरबीआई ने मई 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक रेपो रेट में 2.50 फीसदी का इजाफा किया था।

नई FD दरें 

  • 7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश जारी रहेगी।
  • 46 दिनों से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर बैंक 4 फीसदी ब्याज देगा।
  • 61 दिनों से 3 महीने में मैच्योर होने वाली जमा राशियों पर 4.50 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की जाएगी।
  • 3 महीने से 6 महीने में मैच्योर होने वाली जमा राशियों पर अब 4.75 फीसदी की ब्याज दर दी जाएगी।
  • एक्सिस बैंक ने 6 महीने से 9 महीने में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.75 फीसदी ब्याज दर की पेशकश की जाएगी।
  • 9 महीने से 1 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 6 फीसदी ब्याज दर मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : HDFC मर्जर पर ग्राहकों के ल‍िए बड़ा अपडेट…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :महंगा हुआ सुधा दूध, देखें रेट लिस्ट

इसे भी पढ़ें :Reliance ने फिर बना दिया प्रॉफिट कमाने का रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें :Reliance Jio ने जारी किए चौथी तिमाही के नतीजे

इसे भी पढ़ें :FD कराने वाले पढ़ लें यह खबर, बैंक दे रहा ऑफर

इसे भी पढ़ें :सरकार की इस स्कीम में अब 31 मार्च 2024 तक मिलेंगे 50,000 रुपये

इसे भी पढ़ें :Income Tax को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, वित्त मंत्री ने कहा…

इसे भी पढ़ें :पीएफ में जाता है पैसा तो जान लें यह अहम अपडेट

spot_img

Related articles:

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...