पलामू : दलालों ने झारखंड की बेटी को मध्यप्रदेश में बेच दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक महिला पलामू के रामगढ़ थाना पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया है। महिला की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला नाबालिग को मध्यप्रदेश में बेचा गया है। बच्ची का सौदा 70 हजार में किया गया।
पलामू के सिंघम कहे जाने वाले SDPO के विजयशंकर और रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मध्य प्रदेश के छतरपुर पुलिस के सहयोग से टेकरीपुर निवासी राकेश यादव के घर छापेमारी कर बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान राकेश यादव, उपेंद्र कुमार उर्फ रोहित तथा जितेंद्र पासवान के रूप में की गई है।
जांच में पता चला कि राकेश यादव का एक उम्रदराज रिश्तेदार शादी के लिए लड़की खोज रहा था। राकेश ने इसकी सूचना झारखंड में रहने वाले अपने लोगों को दी। इसके बाद गढ़वा के रहने वाले रोहित ने लड़की को अपने जाल में फंसाया। काम दिलाने का प्रलोभन देकर रोहित लड़की को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज ले गया। एक दिन बाद नाबालिग को तातापानी ले जाया गया। वहां गढ़वा के रहने वाले जितेंद्र पासवान से मिलवाया गया। इसके बाद जितेंद्र पासवान नाबालिग को लेकर MP के छतरपुर लेकर चला गया। छत्तरपुर में राकेश यादव में हाथों लड़की को बेच दिया गया। रिश्तेदार के शादी न होने की स्थिति में लड़की से देह व्यापार करवाने की योजना थी। मगर उससे पहले ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर बच्ची को बरामद कर लिया।
इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक जलनखोर के कारण बन गया 10 लाख का बड़का उग्रवादी, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : थानेदार के हटते ही बदल गया हाव-भाव और प्रभाव, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पहले भाई मारा गया, अब बहन, कसम से डरा पूरा परिवार, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बेटी वामिका की वायरल तस्वीर पर अनुष्का ने क्या लिखा…पढ़ें…






