Kohramlive : भारत से एशिया कप 2025 में हार और खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने की घटना पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) तमतमा उठा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बौखलाहट में बोर्ड ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया है। दरअसल, रविवार को खेले गये हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। मैच खत्म होते ही भारतीय खिलाड़ी बिना हाथ मिलाये पवेलियन लौट गये, जिससे पाकिस्तान भड़क उठा। PCB ने आरोप लगाया कि मैच रेफरी के आचरण और भारत की कार्रवाई पर समय रहते औपचारिक प्रतिक्रिया न देने के कारण वाहला पर गाज गिरी। PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम पर “खेल भावना की कमी” और “राजनीति घसीटने” का आरोप लगाया। साथ ही बोर्ड ने ACC और ICC में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुये धमकी दी है कि अगर रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से नहीं हटाया गया, तो पाकिस्तान 17 सितंबर को UAE के खिलाफ अपना मैच बहिष्कृत कर सकता है।
इसे भी पढ़े : “मैं शिवभक्त हूं, सारा ज’हर निगल जाता हूं”, क्यों बोले PM… जानें
इसे भी पढ़े : इस रोज से झारखंड में फिर भारी बारिश…
इसे भी पढ़े : जितिया : परंपरा, साज-सज्जा और मातृत्व की ममता
इसे भी पढ़े : 30 अज्ञात श’वों को मिली सद्गति
इसे भी पढ़े :दही का खट्टापन झट से भगायें, ये आसान टिप्स अपनायें… जानें











