Kohramlive : अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) हाईब्रिड मॉडल के लिये तैयार है। लेकिन उसने इसके लिये ICC के सामने अहम शर्त रख दी है। शर्त के मुताबिक पाकिस्तान और भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा। PCB की शर्त यह भी है कि ICC यह नीति 2031 तक होने वाले उसके सभी टूर्नामेंट के लिए लागू करें। बोर्ड हाइब्रिड मॉडल पर सहमत होने के लिये सालाना राजस्व चक्र में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग भी कर रहा है। इससे पहले ICC ने पाकिस्तान बोर्ड से कहा था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर करने के लिए तैयार हो जाये या फिर टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए तैयार रहे। यहां याद दिला दें कि BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने सुरक्षा का हवाला देते हुये इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर आयोजित किये जाने की बात उठी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी मिलती है तो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत सहित कुछ मुकाबले UAE (संयुक्त अरब अमीरात) में हो सकते हैं। माना जा रहा है कि क्रिकेट की वैश्विक संस्था जल्द ही इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान कर सकती है।
इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…









