शान से सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्‍तान, इस खिलाड़ी ने बनाया रिकॉर्ड

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : T-20 WC में पाकिस्‍तान का शानदार फॉम जारी है। नामीबिया को 45 रनों से हराकर पाकिस्‍तान सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब न्‍यूजीलैंड, भारत और अफगानिस्‍तान के बीच सेमीफाइनल के लिए टक्‍कर है। मंगलवार को नामीबिया के साथ खेले गये मुकाबले में बाबर आजम और मो रिजवान ने शानदार बैटिंग की। बाबर ने 70 और रिजवान ने 79 रनों की पारी खेली। वहीं मो हफीज ने भी 16 बॉल में 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

नामीबिया की तरफ से डेविड वीजे ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली। निर्धारित 20 ओवर में नामीबिया की टीम 144 रन बनाये। मगर 45 रनों से मैच हार गई। क्रेग विलियम्‍स ने भी 40 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189 रन बनाए और सिर्फ दो विकेट खोए। बाबर आजम इस अर्धशतक के साथ इस टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बाबर आजम अभी तक टी-20 वर्ल्डकप में 198 रन बना चुके हैं। बाबर ने नामीबिया के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके जड़े। पिछली चार पारियों में बाबर आजम तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने 68 रन बनाए थे, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 रन, अफगानिस्तान के खिलाफ 51 रन और अब नामीबिया के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली है। बाबर आजम के नाम इस टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा अर्धशतक का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। बाबर आजम के अलावा मोहम्मद रिजवान भी बेहतरीन फॉम में हैं। रिजवान ने 50 बॉल में 79 रन बनाए, इस दौरान 4 छक्के और 8 चौके भी जड़े। मोहम्मद रिजवान इसी के साथ इस वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे गये हैं। उनसे आगे सिर्फ जॉस बटलर और बाबर आजम हैं।

Read More :Railway में बिना परीक्षा 1664 पदों पर होगी बहाली, जल्द करें आवेदन

Read More :फिर दहला अफगानिस्‍तान, ब्‍लास्‍ट में 19 मरे

Read More :केंद्रीय मंत्री तोमर को झारखंड हाई कोर्ट से राहत बरकरार, राहुल गांधी के खिलाफ की थी अभद्र ठिप्‍पणी

Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

Read More :बच्‍चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

47 गेंदों में 96 रन ठोक IPL 2026 में चमके वैभव सूर्यवंशी…

Kohramlive : IPL 2026 के रोमांच से भरी मैच...

वैभव का विस्फोट, 29 गेंदों में 97 रन, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड… देखें

Kohramlive : न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...

चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…

Kohramlive : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार...

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिली जगह… देखें

Kohramlive : BCCI ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ...