spot_img

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाया पाकिस्तान, प्रेस ब्रीफिंग में खुली पोल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत के सख्त ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी कायराना हरकतों से सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की इन नापाक कोशिशों की पूरी पोल खोल दी। बताया गया कि 8-9 मई की रात पाकिस्तान ने लेह से लेकर सरक्रीक तक 36 अलग-अलग जगहों पर 300 से 400 ड्रोन भेजकर घुसपैठ की कोशिश की। इन ड्रोन के जरिये पाक सेना ने भारतीय सैन्य ढांचों को निशाना बनाने की साजिश रची। फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि ये ड्रोन तुर्किये (तुर्की) में बने थे।

ड्रोन के जरिये खुफिया जानकारी की साजिश

भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान इन ड्रोन के जरिए भारत की वायु सुरक्षा प्रणाली की ताकत को परखने और खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था। कई ड्रोन को सेना ने काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक हथियारों से मार गिराया।

नागरिक विमानों को ढाल बना रहा पाकिस्तान

सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि पाकिस्तान ने हमला करने के बाद भी अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया और उड़ानों को भारत के पलटवार से बचाव की ढाल बना लिया। इसके उलट भारत ने सुरक्षा के लिए अपने वायु क्षेत्र को पूरी तरह खाली कर दिया।

भारत का पलटवार – पाक का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के चार हवाई रक्षा स्थलों को निशाना बनाया। इसमें एक एयर डिफेंस रडार को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कई सीमावर्ती इलाकों में पाक की ओर से भारी गोलाबारी और ड्रोन हमलों का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें : IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

इसे भी पढ़ें : ‘दिया मुंहतोड़ जवाब’, इंडियन आर्मी ने जारी किया वीडियो… देखें

इसे भी पढ़ें : चलती कंटेनर में लगी भीषण आ’ग…

इसे भी पढ़ें : इनकी पेंशन होगी दोगुना

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...