KohramLive : IPL 2025 अब नहीं होगा—कम से कम फिलहाल। टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव पर था और फाइनल समेत 16 मुकाबले बाकी थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। गुरुवार रात तक आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने साफ किया था कि मौजूदा हालात में टूर्नामेंट जारी रहेगा। मगर अब बोर्ड ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए सीजन को टाल दिया है। गौरतलब है कि फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में होना था।
IPL 2025 suspended with immediate effect, in view of India-Pakistan tension: BCCI sources pic.twitter.com/lY556tTAkc
— ANI (@ANI) May 9, 2025












