Ranchi : झारखंड पुलिस के एक जवान अल्बर्ट नागवार की आज दर्दनाक मौत हो गई। करीब 35 साल के सिपाही अल्बर्ट राजधानी रांची के कांके थाना में पोस्टेड थे। वे आज दफ्तर के काम से चान्हों थाना गये हुए थे। वापस लौटने के दरम्यान उनका एक्सीडेंट हो गया। चान्हो थाना क्षेत्र के बिजूपाड़ा खलारी रोड में शाही ढाबा के पास उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि अल्बर्ट नागवार बाइक से फेंका गये। उनकी मोटरसाइकिल धधक उठी। वहीं, स्कॉर्पियो भी डैमेज हो गया। थोड़ी देर बाद उधर से गुजर रहे कुछ राहगीर वहां रुके और फिर सूचना पुलिस को दी गई। मिली सूचना पर चान्हों थाना की पुलिस स्पॉट पर पहुंची। देखा तो वहां बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। खून से लथपथ सिपाही अल्बर्ट नागवार दम तोड़ चुके थे। उनके पर्स को खंगाला गया तो उनकी शिनाख्त हुई। वे खूंटी के हरदाग के रहने वाले थे और रांची के कांके थाना में उनकी पोस्टिंग थी। सूचना उनके घरवालों को भी दी गई। पुलिस ने अल्बर्ट की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
आसपास से जुटे लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो सवार लोग भी जख्मी हुए हैं। हालांकि स्पॉट पर कोई भी नहीं मिला। चान्हों पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और जली हुई बाइक को जब्त कर लिया। स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर उसमें सवार लोगों के बारे में पता लगाने में पुलिस जुट गई।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े बैंक में चली गो*लियां, हुआ बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें : बस, ट्रेन या हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं अयोध्या… जानें
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने 2500 युवाओं को दिया ऑफर लेटर, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को








