spot_img
spot_img
spot_img

गलियों में झलकी वेदना और आक्रोश… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : जब कश्मीर में कोई फूल खून से रंग जाये, तो झारखंड की धरती भी चुप नहीं रहती।” गुरुवार को राजधानी से सटे ओरमांझी की गलियों में वेदना, आक्रोश और श्रद्धा की आवाज गूंजी। ओरमांझी में मशाल जुलूस निकाला गया और कह दिया ‘अब बहुत हो गया।’ पूजा समिति ओरमांझी के आह्वान पर सैकड़ों दिलों ने जलती मशालों के संग एक संकल्प लिया, “हमारे भाई की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। हम सिर्फ फूल नहीं चढ़ायेंगे, मशालें भी जलायेंगे।” थाना चौक से शुरू हुआ यह मौन आक्रोश मार्च, शंकर चौक से होते हुये फिर वहीं लौटा – मगर लौटे हुये चेहरे वही नहीं थे। उनमें आग थी, उनमें श्रद्धा थी और उनमें उस पहलगाम की चीख थी, जो अब ओरमांझी के दिल में गूंज रही थी। 2 मिनट का मौन जब टूटा, तो “भारत माता की जय”, “हिंदू एकता ज़िंदाबाद”, “देश के दुश्मनों होश में आओ” जैसे नारों से आसमान भी कांप उठा। विहिप के प्रखंड मंत्री शशि मेहता बोले, “यह हमला किसी एक व्यक्ति पर नहीं, हमारी पूरी आस्था पर है। अब गांव-गांव से मशाल उठेगी और आतंकवाद की जड़ें जलेंगी।” मुखिया संघ अध्यक्ष दीपक बड़ाइक ने दो टूक कहा,“हमें हमारी सेना पर भरोसा है और इस बार जवाब निर्णायक होगा।” पूजा समिति अध्यक्ष रामकुमार महतो का स्पष्ट संदेश “यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, आतंक के खिलाफ उठी एक चेतावनी है  और यह मशाल तब तक नहीं बुझेगी, जब तक न्याय की लौ न जल उठे।” सुनें क्या बोले लोग…

इसे भी पढ़ें : यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, पूरे राज्य में इन दो छात्रो का जलवा

 इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या

 इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद

 इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…

 इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…

 इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो

 इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...