रांची : 10 दिनों तक चले हाई वोल्टेज केस का सनसनीखेज खुलासा… पहले बॉडी मिली… काफी खाक छानने के बाद मिला सिर…फिर काफी मशक्कत के बाद धराए कातिल…और इसके साथ हुआ खुलासा एक वीभत्स हत्याकांड का… गौर से सुनिए पूरी कहानी…
इस कहानी में हैं तीन मुख्य किरदार… एक पति और दो पत्नियां। शेख बेलाल है पति… साबो खातून है पहली पत्नी और सूफिया परवीन है दूसरी पत्नी। कत्ल दूसरी पत्नी का हुआ है… प्यार, धोखा, दगा और फरेब का नतीजा है सूफिया परवीन का सिर कलम…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्याकांड : मोस्ट वांटेड बेलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे, खोलेगा कई राज
इसे भी पढ़ें : BREAKING : गिरफ्तार बेलाल को घटनास्थल लेकर पहुंची SIT टीम
सूफिया अपने पहले शौहर मोहम्मद खालिद के साथ दिल्ली जा रही थी। शौहर से फरेब कर सूफिया ने ट्रेन में ही शेख बेलाल को दिल दे दिया। शेख बेलाल कमसिन और नाक-नक्श से सुंदर सुफिया पर ऐसा फिदा हुआ कि उसे अपनी बेगम बना लिया। शौहर बेलाल और बेगम सुफिया घर पहुंचे तो नई नवेली दुल्हन सुफिया के होश उड़ गए। उसके मुंह से निकला…हाय, इतना बड़ा धोखा और ऐसा दगा? घर पर बेलाल की पहली पत्नी साबो खातून मौजूद थी। बेलाल की पहली पत्नी साबो खातून का भी नयी नवेली सौतन को देख खून खौल उठा… पर साबो खातून ने अपने गुस्से को पलने दिया। साथ ही पलनी शुरू हुई एक साजिश… साजिश कत्ल की… कत्ल नई सौतन सूफिया का। साजिश के तहत ही सबसे पहले साबो ने सौतन सूफिया का दिल जीता फिर एक दिन मौका देख कर उसने सूफिया से कहा कि देखो, भले तुम सौतन हो पर तुझे मैं अपनी छोटी बहन मानती हूं। हम दोनों का दुश्मन एक ही है, वह है अपना शौहर शेख बेलाल। सुने हैं, फिर किसी तीसरी के चक्कर में पड़ा हुआ है। वह तुम्हें तलाक देने पर तुला है। चलो इसकी कहानी ही खत्म कर देते हैं। सूफिया इसके लिए तैयार हो गयी। साबो ने सौतन सूफिया से कहा… बस तुम्हें बेलाल को मनाना है और घर से कुछ दूर जीराबार पलाश पतरा जंगल में ले चलना है। पहले से तय योजना के मुताबिक तीनों एक बाइक से जंगल में पहुंचे। अचानक साजिश की भनक पड़ते ही सूफिया के पैरों तले से जमीन खिसक गई। सूफिया के मुंह से निकला-इतना बड़ा धोखा, दगा और फरेब? इससे ज्यादा वो कुछ और समझ पाती, बेलाल और उसकी पहली पत्नी साबो खातून ने सूफिया को गला घोंट कर मार डाला और फिर बेलाल ने अंधाधुंध वार कर मर चुकी सुफिया कर दिया सिर कलम। इस काम में एक अन्य युवक ने भी साथ दिया, जिसका चेहरा बहुत जल्द बेनकाब होगा। इस बात का खुलासा सूफिया के कातिल गिरफ्तार शेख बेलाल ने आज पुलिस के सामने किया। बेलाल का इकबालिया बयान लेने में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि धोखे की शिकार सूफिया ने 29 मई, 2020 को बेलाल और साबो खातून के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज करायी थी। दर्ज एफआईआर में सूफिया ने कहा था कि करीब 16 महीने पहले झूठ बोलकर बेलाल ने उससे शादी की। जब वह एतराज जताने लगी तो बेलाल कहने लगा कि वह उसे तलाक दे देगा। तुम अपने मायके चली जाओ, वर्ना जान से मार देंगे। सूफिया ने शंका जतायी थी कि कभी भी उसकी हत्या की जा सकती है। उसकी जान खतरे में है। अपराधी किस्म के युवक बेलाल ने आखिरकार सूफिया का सिर कलम करके ही दम लिया।
इसे भी पढ़ें : धोनी की बेटी जीवा बनी महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन, विराट की बेटी का ये है नाम
इसे भी पढ़ें :चरित्रहीन बता विवाहिता के काटे ब्रेस्ट, प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, फिर…









