spot_img

रिलायंस नौकरियां देने में भी रही नंबर वन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रिलायंस ने तीन साल में सरकारी खजाने में जमा कराए 5 लाख करोड़, नौकरियां देने में भी रही नंबर वन
• डायरेक्ट व इनडायरेक्ट टैक्स, स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क व अन्य मदों में चुकाया गया पैसा
• वित्त वर्ष 2022-23 में सरकारी खजाने में रिलायंस ने 1.77 लाख करोड़ रु जमा कराए हैं

Kohramlive : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड पिछले तीन सालों में सरकारी खजाने में 5 लाख 653 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। यह रकम प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष टैक्स, स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क व अन्य मदों में जमा कराए गए हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में रिलायंस ने 1.77 लाख करोड़ चुकाए हैं। कंपनी की 46वीं सालाना आम बैठक (AGM) से पहले कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। कंपनी की सालाना आम बैठक 28 अगस्त को होगी।

पिछले तीन वर्षों में रिलायंस द्वारा चुकाया गया पैसा कितना अधिक है, इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि भारत सरकार के कुल बजटीय व्यय का यह 5% से भी अधिक है। इससे पिछले वित्त वर्ष में भी रिलायंस ने 1.88 लाख रुपये का योगदान सरकारी खजाने में किया था। रिलायंस देश में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाली कंपनी बनी हुई है।

नौकरियां देने में भी रिलायंस नंबर वन पर रही। वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में रिलायंस ने 95,167 नई नौकरियां सृजित की, इन्हें मिलाकर रिलायंस में कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 3.89 लाख हो गई है। इनमें से 2.45 लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ रिलायंस रिटेल का नाम देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में शामिल हो गया है। रिलायंस जियों में 95 हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब रिलायंस ने हजारों नई नौकरियां सृजित की हैं। यहां तक की कोविड के दौर में भी कंपनी ने 75 हजार नई नौकरियां निकाली थी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड सहित 10 राज्यों में भारी बारिश, रेड, ऑरेंज अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : पीएम ने लाॅन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना

इसे भी पढ़ें : छोटी बच्ची को भी नहीं बख्शा, हैवानों के खिलाफ सड़क पर जनाक्रोश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : आफत आ सकती है इन गुंडों पर, क्या बोल गये IG होमकर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में बड़ा हादसा, रांची से चली बस बराकर पुल से नीचे गिरी…

इसे भी पढ़ें : मरीजों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं, सेवा लेकर आया… जानें कौन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...