1 जून से झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी, इन रूटों पर बढ़ा किराया… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : कोडरमा जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुये विभिन्न रूटों पर बस किराये में 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का फैसला किया है। नया किराया 1 जून 2026 से लागू होगा। झुमरीतिलैया बस स्टैंड के पास शनिवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ बंशी यादव ने की, जबकि संचालन सचिव संजय यादव ने किया।

क्यों बढ़ाया गया किराया?

एसोसिएशन का कहना है कि पिछले कुछ समय में डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, टायर, मोटर पार्ट्स और टोल टैक्स की बढ़ी लागत ने बस संचालकों की कमर तोड़ दी है। अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के मुताबिक, बढ़ते खर्चों के बीच पुराने किराये पर बसों का संचालन करना मुश्किल हो गया था, इसलिए किराया बढ़ाना मजबूरी बन गया।

किन रूटों पर कितना बढ़ा किराया?

झुमरीतिलैया से चलने वाली करीब 55 बसों (15 एसी और 30 नॉन एसी) के यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

नया किराया इस प्रकार होगा:

रूटपुराना किरायानया किराया
रांची (AC)₹350₹400
रांची (Non AC)₹300₹350
हजारीबाग (AC)₹120₹150
हजारीबाग (Non AC)₹120₹140
रामगढ़ (AC)₹200₹250
रामगढ़ (Non AC)₹200₹220
गिरिडीह (Non AC)₹200₹250
नवादा (AC)₹170₹200
नवादा (Non AC)₹150₹180
चतरा (Non AC)₹200₹220

सिर्फ सफर नहीं, महंगे हो सकते हैं सामान भी

किराया बढ़ोतरी का असर केवल यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रांसपोर्टिंग लागत बढ़ने से बाजार में आने वाले सामानों की ढुलाई भी महंगी होगी। ऐसे में रोजमर्रा की कई वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है।गौरतलब है कि कोडरमा में बस किराये में आखिरी बार करीब पांच साल पहले बढ़ोतरी की गई थी। अब एक बार फिर बढ़ी लागत का हवाला देकर बस संचालकों ने किराया संशोधित किया है।

 

इसे भी पढ़ें : क्या सच होने लगी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी? बढ़ाई दुनिया की चिंता…

इसे भी पढ़ें : जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

इसे भी पढ़ें : मां ने किया शादी से इनकार, जल्लाद ने बेरहमी से मा’र डाला मासूम बेटे को…

इसे भी पढ़ें : सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

इसे भी पढ़ें : 165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...