Ranchi : राजधानी रांची के हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के समीप स्थित महावीर मंदिर गेट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गये और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार उर्फ पांडु (पिता स्वर्गीय रमेश लोहरा) के रूप में हुई है। वह लोअर हिनू का रहने वाला था। स्थानीय लोगों के बीच उसकी पहचान एक मिलनसार युवक के रूप में बताई जा रही है। मौके पर पहुंची डोरंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया। परिजनों के अनुसार सोनू की माता पिंकी देवी हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। पिता रमेश लोहरा का पहले ही निधन हो चुका है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : गर्भवती की ह’त्या पर उबाल, अमर बाउरी बोले, सत्ता के साये में फल-फूल रहे अपराधी…
इसे भी पढ़ें : 1 जून से झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी, इन रूटों पर बढ़ा किराया… जानें
इसे भी पढ़ें : क्या सच होने लगी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी? बढ़ाई दुनिया की चिंता…
इसे भी पढ़ें : जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : मां ने किया शादी से इनकार, जल्लाद ने बेरहमी से मा’र डाला मासूम बेटे को…






