Bihar : बिहार के कटिहार में फलका थाना में Police Custody में एक युवक की मौत की फैली खबर के बाद पूरा इलाका सुलग उठा और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गये। गुस्साये लोगों ने फलका थाना का घेराव कर दिया। कुछ ही देर में नारेबाजी, हंगामा और फिर हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने थाने में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं, गुस्साये लोगों ने फलका-कुर्सेला स्टेट हाईवे को जाम कर दिया।हालात इतने बिगड़ गये कि पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा।स्थानीय लोगों के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिये पास के मक्के के खेतों में छिपते नजर आये।
इसे भी पढ़े :Petrol-Diesel : प्रीमियम या साधारण पेट्रोल, गाड़ी के लिए कौन-सा सही… जानें
इसे भी पढ़े :Technology : टेक्नोलॉजी की दौड़ में कौन-सी ब्रांच बेजोड़… जानें
इसे भी पढ़े :Weekend : “वीकेंड” में बनायें यादगार सफर, 2 दिन, 10 ठिकाने…
भीड़ ने कई पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।यहां तक कि महिला सिपाही को भी नहीं बख्शा गया, उन्हें भी खदेड़ा गया। घटना के दौरान एक सिपाही की राइफल छीन लिये जाने की भी खबर सामने आई है। पूरे बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाठी-डंडों से पुलिस की पिटाई साफ देखी जा सकती है। खबर है कि गोपालपट्टी निवासी 24 साल के राकेश कुमार यादव को बीते 2 अप्रैल की रात बाइक चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई और यहीं से शुरू हुआ गुस्से का विस्फोट। परिवार का दावा है कि शिकायतकर्ता ने पहचान के दौरान राकेश को नहीं पहचाना था।
Police Custody के दौरान फांसी लगाने की कोशिश
इसके बावजूद पुलिस ने उसे हिरासत में रखा और थाने में बेरहमी से मारपीट की। मृतक की साली कोमल यादव ने साफ आरोप लगाया कि “दारोगा ने उसे मार डाला।” वहीं, पुलिस का कहना है कि राकेश ने हाजत में फांसी लगाने की कोशिश की थी। हालत बिगड़ने पर उसे फलका PHC और फिर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस कप्तान शिखर चौधरी ने थानेदार रवि कुमार राय और IO कुंदन पटेल को सस्पेंड कर दिया है। जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। SDPO स्तर पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
इसे भी पढ़े :Weekend : “वीकेंड” में बनायें यादगार सफर, 2 दिन, 10 ठिकाने…
इसे भी पढ़े :Nashik : एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौ’त, दहला इलाका…












