Kohramlive : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल(Petrol-Diesel) की कीमतें कभी ऊपर, कभी नीचे और इसी बीच लोगों के मन में उठ रहा एक बड़ा सवाल,“आखिर प्रीमियम और साधारण पेट्रोल(Petrol-Diesel) में फर्क क्या है?” अगर आप भी कन्फ्यूज हैं, तो आइये आसान भाषा में समझते हैं पूरा खेल…असली फर्क Octane Number में छिपा है। साधारण पेट्रोल(Petrol-Diesel) ऑक्टेन 87–91 एवं प्रीमियम पेट्रोल ऑक्टेन 91–95 या उससे ज्यादा है। आसान शब्दों में, जितना ज्यादा ऑक्टेन, उतनी स्मूद परफॉर्मेंस और कम इंजन नॉक (आवाज)।
अंदर क्या होता है फर्क?
साधारण पेट्रोलः बेसिक क्लीनिंग। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिये पर्याप्त।
प्रीमियम पेट्रोलः खास केमिकल्स (एडिटिव्स) मिलाये जाते हैं। इंजन के अंदर फ्यूल इंजेक्टर और वाल्व को साफ रखते हैं। लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस। यानी, प्रीमियम पेट्रोल = इंजन की अंदर से सफाई + स्मूद ड्राइव।
आपकी गाड़ी के लिये कौन(Petrol-Diesel) सही?
यह सबसे जरूरी सवाल है! नॉर्मल कार/बाइक (डेली यूज)। साधारण पेट्रोल ही काफी है। स्पोर्ट्स कार / लग्जरी गाड़ी / हाई-परफॉर्मेंस बाइक। प्रीमियम पेट्रोल ज्यादा फायदेमंद, मतलब साफ है, हर गाड़ी को महंगे पेट्रोल की जरूरत नहीं होती।
प्रीमियम पेट्रोल महंगा क्यों?
अलग रिफाइनिंग प्रोसेसस्पेशल एडिटिव्स का इस्तेमाल। इंजन प्रोटेक्शन के अतिरिक्त फायदे। इसलिये इसकी कीमत साधारण पेट्रोल से ज्यादा होती है।
इसे भी पढ़े :Ranchi News : बाउंसर लेकर पहुंचे थे जमीन हथियाने, ग्रामीणों ने गजब का खदेड़ा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :JSSC : 12 अप्रैल का इम्तिहान, फिर तय होगा कौन बनेगा सिपाही…
इसे भी पढ़े :Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके…
इसे भी पढ़े :नागपुर में झारखंड पुलिस का जलवा, SI अनुपम प्रकाश ने जीता सिल्वर
इसे भी पढ़े :Train Schedule: बिहार-झारखंड-बंगाल रूट की कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट










