RANCHI : डेलीमार्केट थानेदार इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने कहा कि स्वतंत्रता हमारा अधिकार है, पर दूसरों के स्वतंत्रता की रक्षा करना हमारा परम कर्त्तव्य भी है। थानेदार ने लोगों से कहा कि एक दूसरे के साथ मिलझुल कर सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण बनाकर रखना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा बना रहता है और मन को एक अलग सा सुकून मिलता है। मौका था स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा तोलन का।
स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर डेली मार्केट थाना परिसर में झंडा तोलन किया गया। थानेदार मधुसूदन मोदक ने झंडा फहराया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर झंडा फहराने के लिए लोगों के चहेते बन चुके थानेदार को न्यौता दिया गया। लोगों के आग्रह पर इंस्पेक्टर ने 5 जगहों पर जा कर झंडा तोलन किया। डेलीमार्केट थाना परिसर, न्यू डेलीमार्केट बाजार, टैक्सी स्टैंड एवं लेक रोड के दो अलग-अलग स्थानों पर झंडा तोलन किया गया।
इस मौके पर एसआई सरोज मेहता, प्रदीप केशरी, अखिलेश ठाकुर, अनिल पंडित, आदित्य ठाकुर, एएसआई कुमोद सिंह, अनिल टोप्पो, समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता, हाजी हाज़िम, मुन्ना टैक्सी स्टेण्ड, इम्तियाज, जसीम हसन आदि मौजूद थे।


इसे भी पढ़ें : 3 IAS अधिकारियों का तबादला, प्रमोद कुमार बने सचिव
इसे भी पढ़ें : अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, क्या बोल गये, देखें…
इसे भी पढ़ें : राजधानी की धरा में आदिवासी की जीवन गाथा की खुशबू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…
इसे भी पढ़ें : शहीद जवानों को Governor और CM ने दी श्रद्धांजलि








