spot_img

ओरमांझी का अभिनव बना टॉपर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : ओरमांझी की शांत वादियों में आज उत्सव सा माहौल था। माउंट कार्मल स्कूल के आंगन में खुशियों की बहार थी। वजह थी, कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम, जिसने पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस साल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट आया और चमका एक नाम अभिनव कुमार, जिसने 99.4% अंक लाकर स्कूल टॉप किया और साबित कर दिया कि लगन हो तो कामयाबी खुद कदम चूमती है। सिर्फ अभिनव ही नहीं, मारिया नया फातिमा ने 99% अंक लाकर दूसरा स्थान पाया, और शिवम कुमार सिंह 96.2% अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहे। कुल 177 परीक्षार्थियों में से 15 ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किये और 32 बच्चों ने 80% की ऊंचाई को छुआ।

विद्यालय में आज बच्चों को न सिर्फ मेडल और प्रशस्ति पत्र दिये गये, बल्कि मिठाई खिलाकर उनकी मेहनत का सम्मान भी किया गया। स्कूल के डायरेक्टर फादर दीपक ने बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी और कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है, इन बच्चों का भविष्य और भी उज्जवल होगा।” वहीं प्राचार्या सिस्टर ब्रिजिट की आंखों में गर्व था, जब उन्होंने कहा, “हमारे बच्चों ने 98.8% से 99.4% तक की छलांग लगाई है, और हम 10+2 में भी नया इतिहास रचेंगे।” विद्यालय का वातावरण तालियों की गूंज, बच्चों की मुस्कुराहट और शिक्षकों के स्नेहिल आशीर्वाद से गूंजता रहा।

इसे भी पढ़ें :जवान युवक की ह’त्या, सड़क पर झलका गुस्सा

इसे भी पढ़ें :पुलिस कस्टडी से गुंडा लाल बादशाह आजाद…

इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : होटल में लगी भयानक आ’ग, 14 की मौ’त

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग की जनता ने किया DC को सलाम

 

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...