spot_img
spot_img
spot_img

धोनी की बेटी जीवा बनी महिला क्रिकेट टीम की कैप्‍टन, विराट की बेटी का ये है नाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • बिग बी ने बनाई भविष्‍य की महिला Cricket team,
  • कोहली और रैना समेत सभी क्रिकेटर्स की बेटियों को किया शामिल

कोहराम लाइव डेस्क: इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्‍टन विराट कोहली हाल ही में फादर बने हैं। उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। इसी के साथ बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने सभी क्रिकेटर्स की बेटियों को लेकर एक भविष्‍य की क्रिकेट टीम भी बना डाली है। उन्होंने यह टीम सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अमिताभ ने 14 क्रिकेटर्स की बेटियों की फ्यूचर टीम शेयर करते हुए लिखा, ‘महेंद्र सिंह धोनी को भी एक बेटी (जीवा) है। वह भविष्य की टीम की कप्तान होगी।

इसे भी पढ़ें :होटवार जेल से किया फोन, 50 लाख दो वरना मार दूंगा

फ्यूचर की टीम बन रही

अमिताभ ने बेटियों के पिता सुरेश रैना, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, हरभजन सिंह, टी नटराजन और उमेश यादव के नाम शेयर किए। उन्होंने लिखा- अब विराट कोहली को भी बेटी का पिता होने का सौभाग्य मिला है। फ्यूचर की क्रिकेट टीम बन रही है।

कोहली की बेटी का नाम अन्वी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को मुंबई में जन्म दिया है। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट खेलकर पैटरनिटी लीव पर चले गए थे। अभी दोनों पैरेंट्स बनने की खुशी साथ मना रहे हैं। मेडिकल स्टाफ की मानें तो उन्होंने बेटी का नाम अन्वी रखा है।

इसे भी पढ़ें :गुमला की रेप पीड़िता ने क्यों लगाई मदद की गुहार?

यूजर्स को पसंद नहीं आई पोस्‍ट

महानायक अमिताभ की फ्यूचर टीम वाली पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- आखिरकार आपने नेपोटिज्म को मान ही लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- नेपोटिज्म के आगे कुछ नहीं सोच सकते।

अभिषेक की भी एक बेटी

एक अन्य यूजर ने लिखा- अभिषेक बच्चन की भी एक बेटी है। क्या वह अगली BCCI बनेगी यानि बच्चन ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया। दूसरे यूजर ने लिखा- अभिषेक की बेटी को भी क्रिकेटर ही बनाना। बॉलीवुड के नशेड़ी और गंजेड़ी मत बनाना।

इसे भी पढ़ें :पचास हज़ार देकर विवाहिता को खरीदा, फिर गांव वालों ने जो किया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...