spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

YBN University के MKI में Orientation Day कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : YBN University के एमकेआई में बुधवार को ओरियंटेशन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमर ज्योति स्कूल ऑफ़ नर्सिंग की प्रिंसिपल, प्रोफेसर जया सिमोन शामिल हुई। इस अवसर पर बैद्यनाथ यादव,चांसलर YBN University, रामजी यादव फाउंडर -चेयरमैन, सीईओ इंजीनियर दीपक कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार संजय तिवारी, एमकेआई प्रिंसिपल डॉ. प्रो० एन० मीणा कुमारी के साथ छात्राएं मौजूद थी। वाईबीएन यूनिवर्सिटी के बीएससी और जीएनएम के नए स्टूडेंट्स 2022 बैच का ओरिएन्टेशन प्रोग्राम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस बार स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी के बारे में व्यापक रूप से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नए विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी के इतिहास से लेकर भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

अवसर पर बोलते हुए बैद्यनाथ यादव, चांसलर, वाईबीएन यूनिवर्सिटी ने सभी विद्यार्थियों को बताया की नए सत्र की शुरुआत ओरिएंटेशन (अभिविन्यास यानी यूनिवर्सिटी के माहौल से परिचित कराने का कार्यक्रम) होता है। उन्होंने कहा कि बेहतर कॅरियर के निर्माण में अपने भीतर छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की काबीलियत एक अहम कड़ी है, शिक्षा के हर पैमाने में अपग्रेड रखने के साथ ताजा दौर में कॅरियर की प्रतियोगिता में खुद को अप टू डेट रखना हर किसी के लिए जरूरी है। खासकर उस पेशे में, जिसमें अपना भविष्य बनाने का सपना देखते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामना दी साथ ही उज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों को संबोधित करते हुए रामजी यादव फाउंडर -चेयरमैन ने कहा कि नए स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी के बारे में व्यापक रूप से जानकारी दी गई। यूनिवर्सिटी में आने वाले विद्यार्थी को यूनिवर्सिटी के माहौल और नियमों से परिचित नहीं होते इसीलिए ओरिएन्टेशन कार्यक्रम अयोजित किया जाता है। जिसमें छात्रों को यूनिवर्सिटी के नियमों और यूनिवर्सिटी में मिलने वाले अवसरों के बारे मे बताया गया।

इसे भी पढ़ें : बाइक उड़ाने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा… देखें

इसे भी पढ़ें : देवघर जा रही टूरिस्ट बस पलटी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : BIT में सड़क पर हजारों लोगों ने किया बवाल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : सैफई पहुंचे सीएम हेमंत, धरतीपुत्र को दी श्रद्धांजलि

इसे भी पढ़ें : कुछ बह गये, कुछ डूब गये, कुछ फंस गये… देखें राजधानी का यह नजारा

इसे भी पढ़ें : रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा ‘दिवाली गिफ्ट’, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : उड़ान भरते ही Airplane में उठा धुएं का गुबार… फिर (VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेडिशन ब्लू होटल में जुटे NDA के 24 विधायक, इनके समर्थन में दिखी पूरी फौज…

Ranchi : राजधानी रांची का रेडिशन ब्लू होटल अचानक...

झारखंड को मिलेंगी नई ट्रेनें… जानें

Ranchi : झारखंड के लाखों रेल यात्रियों के लिये...

चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, कार से मिली 408 बोतल…

Chatra : झारखंड से बिहार तक फैले अवैध शराब...

दनुआ घाटी में आधी रात का कहर, एक ट्रेलर खाई में गिरा…

Chouparan : बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दनुआ घाटी...