बीच रोड पर गुंडों का तांडव, ताबड़तोड़ बरसाते चले गये गोलियां…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Begusarai (Bihar) : बेखौफ दो बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच रोड पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर दहशत फैला दी। एक बाइक पर सवार दो गुंडों ने अंधाधुंध फायरिंग कर बेगुसराय पुलिस को खुली चुनौती दे गये। बिना मतलब ताबड़तोड़ फायरिंग करने से चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गोली लगने से 8 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बाढ़ में रहनेवाले विशाल सोलंकी की पेट में गोली लगी है। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। कुछ मछली बेचने वाले को भी गोली मार दी गई। गोली लगने से बाकी जख्मी लोगों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे बेगुसराय को अंदर से हिला कर रख दिया। पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार से लेकर कई थानों की पुलिस रोड पर आ गई। शहर से बाहर निकलने वाले मार्ग की नाकेबंदी कर रेड की जा रही है। सीसीटीवी में बाइक सवार इन दोनों गुंडों की तस्वीर कैद हो गई है। सनसनीखेज इस वारदात के बाद खौफजदा लोगों की पुलिस पर आस है कि इन गुंडों के उठते फन को कुचल दिया जायेगा। बाइक सवार अपराधियों ने एनएच 28 और 31 पर कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए बड़े आराम से भाग निकले।

घटना को लेकर जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार पहली वारदात तेघरा अनुमंडल के एनएच 28 पर तीन जगहों पर हुई। जहां बेखौफ गुंडों ने एक के बाद एक कर वारदातों को अंजाम देता भाग निकला। बगराहाडीह में गोलियों के शिकार हुए चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विशाल के पेट में गोली लगी है। चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक के पास मछली बेचने वाले कुछ लोगों को गोली मार दी गई। कुछ का इलाज बेगुसराय के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल फरार हो गये गुंडों को खोज निकालने में जुटी थी। फायरिंग करने के पीछे का मकसद अबतक सामने नहीं आया है, पर शंका जताई जा रही है कि ऐसा दहशत फैलाने के इरादे से किया गया।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर प्लांट में बड़ा हादसा, इस हाल में मिला मुकुल

इसे भी पढ़ें : हर वर्ग को कुछ न कुछ सहायता कर रही हमारी सरकार : CM Hemant Soren

इसे भी पढ़ें : गया में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दामाद निकला कातिल… देखें

इसे भी पढ़ें : खूंटी में मारधाड़, फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें : “दू रुपैया कमाते थे… सब उजाड़ दिया… अब का में खट के खाएं”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : तलाक, तलाक, तलाक… सुनें आदिफा की दर्द भरी दास्तां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...

‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...