spot_img
spot_img
spot_img

ऑर्किड ने मनाई 10वीं वर्षगांठ, डॉ एससी जैन ने कहा- उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना लक्ष्‍य

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : 4 अप्रैल को ऑर्किड अस्पताल ने अपनी दसवीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में छोटा सा समारोह का आयोजन किया गया। ऑर्किड अस्पताल के चेयरमैन डॉ एससी जैन ने सभी कर्मचारियों को सम्बोधित कर 10 वर्ष पूरे होने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि जिस समय अस्पताल की शुरुआत की गई थी, उस दौर में रांची शहर में इलाज़ की बेहतर व्यवस्था नहीं थी और गंभीर मरीज़ों को आए दिन बाहर के शहर में जाना पड़ता था। परन्तु ऑर्किड अस्पताल का लक्ष्य  निरंतर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना था। जिसमें आज हम अपने आप को सफल पाते हैं और हमारा प्रयास रहेगा कि हम आगे भी चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ मापदंड अपनाते हुए उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर सकें।

इसे भी पढ़ें : Chatra में अजब प्रेम की गजब कहानी : बहन बनी सास, बेटा बना अपने ही बाप का साढू

पिछले 10 वर्षों में ऑर्किड अस्पताल ने चिकित्सा के क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय मापदंड के साथ सभी विभागों में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा प्रदान करने का निरर्थक प्रयास किया। इन 10 वर्षों में ऑर्किड अस्पताल रांची शहर के उन चुनिंदा अस्पतालों में से है, जिसे NABH की मान्यता प्राप्त है और जहां NABL मान्यता प्राप्त अपना लैब है। ऑर्किड अस्पताल में 50 से अधिक कंसल्टेंट्स हैं, जो निरंतर उच्चतम चिकित्सा देने के लिए प्रयासरत हैं। 700 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जो दिन-रात सेवा प्रदान करते हैं। 5 लाख से अधिक मरीज़ यहां से परामर्श लेकर गए हैं। हमारा अस्पताल 100 से ज्यादा कॉर्पोरेट से टाई अप रखता है, ताकि पूरे झारखण्ड में मरीज़ों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो और चिकित्सा के लिए झारखण्ड से बाहर ना जाना पड़े।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : मुठभेड़ में 15 नक्‍सली ढेर, 5 जवान शहीद, 21 लापता

अस्पताल के डायरेक्टर सिद्धांत जैन, राज कुमार अग्रवाल, आकाश आडुकिया एवं अनंत जैन इस मौके पर मौजूद थे। उन्होंने ऑर्किड के सभी कर्मचारियों को बधाई दी और अस्पताल के 10वीं वर्षगांठ की स्मृति चिन्ह सबको प्रदान किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...