spot_img
spot_img
spot_img

पलामू में इस हाल में मिली ऑर्केस्ट्रा डांसर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : ऑर्केस्ट्रा डांसर की संदिग्‍ध अवस्‍था में फंदे से झूलती लाश मिली। लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घर के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को संदिग्‍ध मान जांच-पड़ताल में जुट गई है। पूछताछ के लिए दो डांसरों को बुलाया है। घटना पलामू के विश्रामपुर के नावाडीहकला ओपी अंतर्गत नावाडीहखुर्द की है। मरने वाली लड़की की पहचान 27 साल के कलावती पावले के रूप में की गई है। वह छत्तीसगढ़ के कपटहरी गांव की रहनेवाली थी। पलामू में ऑर्केस्ट्रा डांसर के रूप में काम करती थी। वह पिछले कुछ समय से चंद्रिका यादव नाम के व्यक्ति के घर में रह रही थी। सोमवार की सुबह युवती का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ दिखा।

पुलिस का कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दशा और दिशा तय होगी। युवती की मांग में सिंदूर लगा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शादीशुदा थी। मिली जानकारी के अनुसार लड़की सुमित कुमार डांसिंग ग्रुप में काम करती थी। इस ग्रुप का डायरेक्टर छत्तीसगढ़ से लड़कियों को लाकर डांसर के रूप में अलग-अलग आयोजनों में शामिल कराता है। घटना के बाद लड़की के साथ रहने वाली दूसरी लड़की फरार है।

Read More : बत्ती गुल होते ही दो दुल्हनों के साथ क्या हुआ… देखें

Read More : भीषण चक्रवाती तूफान में बदला “असानी”, इन राज्‍यों में होगी झमाझम बारिश, देखें

Read More : अब यही देखना बाकी था- नींबू घोटाला… जेलर सस्पेंड… जानिए क्यों

Read More : घर में घुसकर बीजेपी नेता का मर्डर, पुलिस बोली…

Read More : ममता के आंसुओं से निखरा एक ग्रैपलिंग खिलाड़ी, जायेगा रूस… देखें वीडियो

Read More : साथ में काम करने वाला ही लूटेरा निकला, देखें…

Read More : बोकारो में दिनदहाड़े जेवर दुकान में लूट, CCTV फुटेज में सबकुछ कैद, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और...

फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…

Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...

जून ने दिया झटका, अब किसानों को जुलाई में आस…

रांची: झारखंड में मॉनसून समय से पहले पहुंच गया,...

झारखंड को मिले 340 नये पहरेदार, महिला शक्ति की दमदार मौजूदगी…

Ranchi : रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में...

झारखंड में डूरंड कप को लेकर तैयारी तेज, ये बोले CM हेमंत सोरेन…

Ranchi : राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय...